आशिकी में हैवान बना नाबालिग, प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हुई दर्दनाक मौत

Thane Murder Case: ठाणे के कपूरबावड़ी में नाबालिग प्रेमी ने 17 वर्षीय प्रेमिका की पेट्रोल डालकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, जांच जारी है।
Thane Murder Case
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Thane Crime News: महाराष्ट्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई से सटे ठाणे में एक दोस्त ने अपने प्रेमिका की ही जान ले ली। कपूरबावड़ी इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। आरोपी और पीड़िता दोनों ही नाबालिग थे। मृतक लड़की की 17 साल थी।

जानकारी के अनुसार, घटना दो दिन पहले की है। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर लड़के ने लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान लड़की 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

कल रात लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे मुंबई के केईएम अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया।

मामूली विवाद बना मौत की वजह

पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़का चेंबूर का रहने वाला है और लड़की भी पहले वहीं रहती थी। भाऊबीज यानी की भाई दूज के मौके पर लड़की अपने परिवार से मिलने चेंबूर गई थी।

इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी और सबके सामने उसको धमकी भी दी थी कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। इसके बाद, जब लड़की ठाणे स्थित अपने घर पर अकेली थी, आरोपी वहां पहुंचा और मौका पाकर उसको आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com