226 ग्राम पंचायतों में चलाया महाश्रमदान उपक्रम 
गढचिरोली

226 ग्राम पंचायतों में चलाया महाश्रमदान उपक्रम, ग्रामीणों के सहयोग से पगडंडियों की मरम्मत

CM Samruddh Panchayat Raj Abhiyan: गड़चिरोली जिले की 226 ग्राम पंचायतों में महाश्रमदान उपक्रम के तहत ग्रामीणों के सहयोग से पगडंडी सड़कों की मरम्मत, 112 वनराई बांध निर्माण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत जिला परिषद गड़चिरोली द्वारा जिले की 226 ग्राम पंचायतों में 20 नवंबर को महाश्रमदान उपक्रम चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य गांवों का सर्वांगीण विकास करना और इसके माध्यम से ‘विकसित महाराष्ट्र’ के ध्येय को प्राप्त करना है। पंचायत राज संस्थाओं को सशक्त बनाना, ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाना, स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना, सार्वजनिक स्थलों का सुधार करना तथा ग्रामीणों में सहभागिता की भावना विकसित करना महाश्रमदान का मुख्य लक्ष्य रहा।

उपक्रम के दौरान श्रमदान के माध्यम से ग्राम पंचायत कार्यालय

परिसर की स्वच्छता, ग्राम स्वच्छता, नालियों की सफाई, सार्वजनिक कुओं की स्वच्छता, पौधारोपण, सार्वजनिक स्थानों की मरम्मत, सड़कों का निर्माण, वनराई बांध निर्माण, स्कूलों की रंगरंगोटी, वाचनालय निर्माण, व्यायामशाला तैयार करना सहित विविध सामाजिक कार्य किए गए। मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के तहत कई गांवों में ग्राम पंचायत के नेतृत्व में महाश्रमदान आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों, स्वयंसेवकों तथा अधिकारियों ने एकजुट होकर गांव की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किया।

36 सड़कों की मरम्मत, 112 वनराई बांध तैयार

महाश्रमदान उपक्रम के माध्यम से जिले में कुल 36 पगडंडी सड़कों की मरम्मत तथा 112 वनराई बांधों का निर्माण किया गया। इसके साथ पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान जैसे अन्य उपक्रम भी संपन्न हुए। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है और 31 दिसंबर तक संचालित होगा। इस उपक्रम के माध्यम से गांव के शाश्वत विकास पर बल दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतें और ग्रामीण मिलकर सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

सीईओ ने किया निरीक्षण

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाड़े ने पंचायत समिति धानोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत येरकड, सालेभट्टी और मुरूमगांव का दौरा कर उपक्रम में सहभाग लिया।

उन्होंने स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय और वाचनालय का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने गड़चिरोली पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत दिभना और बाम्हणी में महाश्रमदान कार्यक्रम में सहभाग किया।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें