गढचिरोली

कोरची के अतिदुर्गम कैमुल गांव पहुंचे विधायक रामदास मसराम; ग्रामीणों ने बुनियादी समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Water Supply News: अकोला में सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा 'भीमगर्जना' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने बुद्ध वंदना और भीम गीतों के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के विचारों को प्रस्तुत किया।

रूपम सिंह

Korchi Camul Village News: कोरची तहसील के अतिदुर्गम कैमुल गांव में स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याएं हल करने के लिए चर्चासत्र का आयोजन विधायक रामदास मसराम की उपस्थिति में किया गया। इस समय विधायक मसराम ने ग्रामीणों की समस्याएं जानकर वह हल करने का आश्वासन दिया। चर्चा सत्र में कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सदरु भामानी, पूर्व जिप सदस्य रामसुराम काटंगे, वरिष्ठ कार्यकर्ता विट्ठल शेंडे,

पूर्व सभापति कचरीबाई काटंगे, हिना कोरेटी, मधुकर मेश्राम, मानसिंह नैताम, जीवन नरुटी, तुलाराम मडावी, जगदीश काटंगे, नारद मुलेटी, मदन पोरेटी, हरिचंद्र मेश्राम, कुंडलिक मेश्राम, द्वारका मेश्राम, मनीषा कोरेटी, सुनिता धुणे, अनिता उईके, पुष्पा कल्लो, शेजुराम उईके, पंजाबराव उईके, नत्थुलाल उईके, रामसाई मड़ावी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

इस समय ग्रामीणों ने सड़कें, जलापूर्ति, बिजली, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य बुनियादी समस्याएं विधायक के निर्देशन में लायी। वहीं नागरिकों द्वारा विभिन्न मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रशासन को देंगे सूचना मसरामइस समय विधायक रामदास मसराम ने नागरिकों की सभी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। वहीं संबंधित विभाग मार्फत तत्काल प्रयास कर वह हल करने का आश्वासन दिया।

वहीं सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन को आवश्यक सूचना की जाएगी। इस दौरान गांव की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा, समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों में जगी विकास की आसइस समय विधायक मसराम ने कहा कि आम लोगों की समस्या हल करना हमारी प्राथमिकता है। आदिवासी बंधुओं की समस्या हल करने मैं सदैव प्रयासरत हूं।

यहां के ग्रामीणों की समयाएं हल की जाएगी। चर्चासत्र के चलते ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे विधायक तक रखने का अवसर मिला है, वहीं प्रशासन ठोस उपाययोजना करें, ऐसी अपेक्षा व्यक्त हो रही है। अब गांव की समस्याएं हल होगी, और विकास होगा, ऐसी आस ग्रामीणों में जगी है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR