जंगली हाथी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में जंगली हाथियों का तांडव! खेत, सोलर पैनल और मोटरपंप बर्बाद

Elephant Attack: गड़चिरोली के वडधा परिसर में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ा। धान फसल, सोलर पैनल और मोटरपंप को भारी नुकसान, किसानों में भय और रोष।

प्रिया जैस

Gadchiroli News: आरमोरी तहसील के वडधा परिसर में जंगली हाथियों का उत्पात फिर से शुरू हुआ है। इस दौरान जंगली हाथियों ने बोडधा चक परिसर में खेतों में उत्पात मचाते हुए खेत में लगाए सोलर पैनल की तोड़फोड़ कर कुएं पर लगाए गए मोटरपंप का भी व्यापक मात्रा में नुकसान किया। जंगली हाथियों के उपद्रव से किसान का व्यापक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार देलोडा बु। के किसान केशव शालीकराम म्हशाखेत्री की गांव से करीब आधे किमी दूरी पर बोडधा चक में खेती है। इस दौरान जंगली हाथियों का झुंड म्हशाखेत्री के खेत परिसर में पहुंचा। इस दौरान उनके खेत में धान फसलों की कटाई किए जाने से शुरूआत में जंगली हाथियों ने कटाई किए धान के ढेर को तहस-नहस किया।

सोलर पैनल की तोड़फोड़

करीब ढाई एकड़‍ की फसलों की कटाई किए जाने से धान फसलों का व्यापक मात्रा में नुकसान किया। इसके बाद जंगली हाथियों के झुंड ने खेत के कुएं के पास लगाए गए सोलर पैनल की तोड़फोड़ की। इसके साथ ही कुएं में लगाए गए मोटरपंप को भी कुएं से बाहर निकालकर फेंका। साथ ही पाइप का भी बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की। जिससे किसानों का व्यापक नुकसान हुआ है।

किसानों में व्यापक रोष

परिसर में जंगली हाथियों के उत्पात की घटनाएं निरंतर होने के बावजूद जंगली हाथियों का बंदोबस्त करने की ओर प्रशासन की अनदेखी होने का आरोप किसानों द्वारा लगाया जा रहा है। खरीफ सीजन अंतिम चरण में है। धान फसलों की कुटाई के बाद रबी सीजन की शुरुआत होने वाली है।

ऐसे में जंगली हाथियों का उत्पात काफी बढ़ गया है। जिससे किसानों में भय का वातावरण निर्माण हुआ है। कभी धान का नुकसान तो जमा किए गए धान के ढेर को भी तहस-नहस किया जा रहा है। अब सिंचाई सामग्रियों का भी नुकसान किया जा रहा है। जिससे किसानों में व्यापक रोष है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला