गड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा (सोर्स - फोटो नवभारत)  
गढचिरोली

गड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Gadchiroli Sand Mining: गड़चिरोली की देसाईगंज तहसील में अवधि समाप्त होने के बाद भी चल रहे अवैध रेत उत्खनन के दौरान एक मजदूर की मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रूपम सिंह

Gadchiroli Sand Mining Desaiganj Police: गड़चिरोली के देसाईगंज तहसील में प्रशासन की कथित मिलीभगत से अवैध रेत खनन का कारोबार जारी है। इसी बीच कोंढाला क्षेत्र के सिंड्राई रेत घाट पर पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद भी कथित रूप से चल रहे अवैध उत्खनन के दौरान एक मजदूर की मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक का नाम जुनी वडसा निवासी विलास महादेव देवढगले (34) है।

बुधवार को सुबह सिंड्राई रेत घाट पर भारी मशीनों की सहायता से रेत निकाली जा रही थी और उसे ट्रैक्टरों में भरा जा रहा था। इसी दौरान चालक तथा मजदूर के रूप में कार्यरत विलास देवढगले अचानक रेत निकालने वाली मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया।

ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देसाईगंज के पुलिस निरीक्षक अजय जगताप ने बताया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है।

घटना स्थल पर भारी मशीनों के प्रमाण मिले

घटनास्थल पर भारी मशीनों और वाहनों के संचालन के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। आरोप है कि शुरुआत में घटना को छिपाने का प्रयास किया गया और मजदूर की मौत वाहन से गिरने के कारण होने की कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।

हालांकि, स्थानीय लोगों के बीच घटना की वास्तविक जानकारी फैलने के बाद यह प्रयास विफल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अवैध रेत खनन, रेत माफिया की मनमानी और प्रशासन की कथित लापरवाही को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मंच शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, संसद में पूछा- क्या लोकतंत्र में ऐसा अपमान जायज है? नड्डा ने दिया जांच का भरोसा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मॉनसून सत्र खत्म, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कांग्रेस ने स्पीकर की चाय का किया बहिष्कार

कैब बुकिंग में टिप का खेल खत्म! ओला-उबर को मिला बड़ा झटका, अब बुकिंग से पहले नहीं देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO