हिंद की चादर की तैयारी का जायजा (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

'हिंद की चादर' की पूर्व तैयारी का शहर प्रशासन ने लिया जायजा, गड़चिरोली में आज रथ का होगा आगमन

350th Martyrdom Day: गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी समागम से पहले गड़चिरोली में सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा, रथ आगमन और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा।

प्रिया जैस

Gadchiroli Rath Arrival: 'हिंद-की-चादर' गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी समागम वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की पूर्व तैयारी के लिए निवासी उपजिलाधिकारी अस्मिता मोरे की अध्यक्षता में नियोजन का हाल ही में जायजा लिया गया। कार्यक्रम के नियोजन में विभिन्न मुद्दे पर कार्यवाही निश्चित की गई।

इसमें 7 दिसंबर 2025 को नागपुर के कार्यक्रम में अन्नदान व सेवा देने संदर्भ में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। वहीं देसाईगंज में आयोजित 350वें शहीदी समागम दिवस पर गुरु तेग बहादुर साहिब के रथ आगमन के आयोजन पर चर्चा की गई।

आज होगा रथ आगमन

गुरु तेग बहादुर साहिब के रथ का आगमन 4 दिसंबर को होने वाला है। रथ आगमन का नियोजन व कार्यवाही करने के दृष्टि से शिक्षणाधिकारी (प्राथ।), पुलिस तथा उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी कार्यालय को आवश्यक निर्देश दिए गए है। इसके अलावा नागपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए गड़चिरोली से नागपुर जाने वाले प्रतिनिधियों के सुविधा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

निवासी उपजिलाधिकारी द्वारा दिए निर्देश के अनुसार गुरु तेग बहादुर साहिब जी के महान कार्य का प्रचार व प्रसार करने संदर्भ में कार्यवाही करने तथा गड़चिरोली में रथ आगमन के तहत पुलिस बंदोबस्त तथा उपप्रादेशिक परिवहन विभाग द्वारा ताफा प्रबंधन भी चर्चा व कार्यवाही की गई।

बैठक में निवासी उपजिलाधिकारी अस्मिता मोरे समेत तहसीलदार (आस्थापना) सचिन जयस्वाल, प्राचार्य डा. लालसिंह खालसा, गोवर्धन सुरजमल चव्हाण, सुनील सिंह पटवा, अजय सिंह पटवा, विनोद यदुराव बनोत, सलानंद सिंह डांगी, कतार सिंह डांगी, गोपाल साबले, जितेंद्र सहला, अमर सिंह गेडाम, विवेक नाकाडे, राजा सिंह डांगी आदि अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील