गढचिरोली

गड़चिरोली: नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर, 16 लाख की इनामी सोनी समेत 123 नक्सलियों का 2025 में सरेंडर

गड़चिरोली में 794 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2025 से 123 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। सरकार की योजना से नक्सलवाद समाप्ति की ओर।

रूपम सिंह

Gadchiroli Naxal Surrender News: गढ़चिरोली जिले में नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर पहुंचता नजर आ रहा है। वर्ष 2005 से लागू आत्मसमर्पण योजना और पुलिस के प्रभावी अभियान के चलते अब तक कुल 794 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें कई वरिष्ठ और खूंखार नक्सली भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 से अब तक 123 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें सबसे अधिक 16 लाख रुपये का इनाम सोनी उर्फ बाली वत्ते मट्टामी और बुदरी उर्फ रामबत्ती आयतु मट्टामी पर था।

अन्य नक्सलियों में सुखलाल बोलगा कोक्सा और शांति उर्फ सोमरी गंगा तेलामी पर 8-8 लाख रुपये, यमुनक्का उर्फ रुखमाक्का पोट्टी पेंदाम पर 6 लाख रुपये (27 हिंसक अपराधों में शामिल), गणेश उलगे कोवासी व मिनको उर्फ जमनी काया मट्टामी पर 4-4 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा धनु दसरु वेलंजे (16 अपराधों में शामिल) पर 2 लाख रुपये, सुनिता उर्फ वंगे वत्ते होयाम और रमेश पांडू मड़ावी पर भी 2-2 लाख रुपये का इनाम था।

2022 से 157 नक्सलियों ने किया सरेंडर

जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान और आत्मसमर्पण नीति के प्रभाव से वर्ष 2022 से अब तक कुल 157 नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इनमें से 123 नक्सलियों ने केवल वर्ष 2025 में ही आत्मसमर्पण किया है।

विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने शेष नक्सलियों से हथियार छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में शामिल होने और शांतिपूर्ण जीवन अपनाने की अपील की है।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल