गढचिरोली

गड़चिरोली किसानों को बड़ी राहत, 20 अप्रैल से शुरू होंगे सरकारी मक्का खरीदी केंद्र; जिलाधीश ने जारी किए आदेश

गड़चिरोली जिले में 20 अप्रैल से सरकारी मक्का खरीदी केंद्र शुरू होंगे। जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने सहपालकमंत्री के निर्देश पर यह आदेश जारी किया, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

रूपम सिंह

Gadchiroli Maize Procurement News: गड़चिरोली जिले में किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ वर्षों से बड़े पैमाने पर मक्का उत्पादन होने के बावजूद सरकारी खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से किसानों को अपनी उपज कम दाम में निजी व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।

किसानों की लगातार मांग के बाद अब जिला प्रशासन ने पहल की है। जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने संबंधित विभाग को 20 अप्रैल से जिले में सरकारी मक्का खरीदी केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते आगामी सोमवार से खरीदी केंद्र शुरू हो जाएंगे, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

 सहपालकमंत्री की सूचना पर जारी हुआ आदेश

दो दिन पूर्व जिले के सहपालकमंत्री एड. आशीष जायसवाल गड़चिरोली दौरे पर आए थे। इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर किसानों की समस्या उठाई और तत्काल मक्का खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की। सहपालकमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही जिलाधीश और आदिवासी विकास महामंडल के प्रादेशिक प्रबंधक से संपर्क कर खरीदी केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधीश ने आदेश जारी कर दिया।

 चंदेल के नेतृत्व में उठी थी मांग

सहपालकमंत्री के दौरे के दौरान लोकसभा संगठक सुरेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने कॉम्प्लेक्स स्थित सरकारी विश्रामगृह में मुलाकात कर किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया था।

मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया। आदेश जारी होने के बाद सुरेंद्र सिंह चंदेल, सहसंपर्क प्रमुख हेमंत जांबेवार, जिलाप्रमुख राकेश बेलसरे, तहसील प्रमुख अनिकेत आखरे सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहपालकमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं