Gadchiroli Gas Agency Rush ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
गढचिरोली

गड़चिरोली : प्रशासन का दावा vs हकीकत, डर ने बढ़ाई भीड़; सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन में लोग

Gadchiroli LPG Issue: गड़चिरोली में गैस की कमी नहीं होने के दावे के बावजूद लोग तड़के 4 बजे से कतार में। डर के कारण एजेंसी के बाहर भारी भीड़, उपभोक्ता परेशान।

अंकिता पटेल

Gadchiroli Gas Agency Rush: गड़चिरोली एक तरफ प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है। वहीं दूसरी ओर लोगों के मन में सिलेंडर न मिलने का भय निर्माण होने के कारण लोग तड़के 4 बजे ही से ही शहर के गैस की एजेंसी के सामने कतार लगाना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन शहर की गैस एजेंसियां बंद थीं। जिससे सोमवार तड़के 4 बजे ही ग्राहक अपने अपने सिलेंडर लेकर स्थानीय श्री गैस एजेंसी के सामने पहुंचे।

और एजेंसी शुरू होने की प्रतीक्षा करने लगे। विशेषतः ग्राहक तड़के 4 बजे पहुंचने के बाद भी एजेंसी सुचह 9 बजे शुरू होने के कारण ग्राहकों को करीब 5 घंटों तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसके बाद भी गैस लेकर अपने घर तक पहुंचने में लोगों का दोपहर तक समय बीत गया।

इस मामले से ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न गैस एजेंसी के गढ़चिरोली शहर मुख्यालय समेत तहसील के विभिन्न गांवों में ग्राहक है। संबंधित एजेंसियों द्वारा वाहनों की सहायता से संबंधित ग्राहकों तक गैस सिलेंडर पहुंचाया जाता है।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से निर्माण हुई स्थिति के कारण अब सिलेंडर मिलेगा या नहीं, इस भय के कारण एजेंसी के वाहन की प्रतीक्षा न करते हुए ग्राहक स्वयं खाली गैस सिलेंडर लेकर एजेंसी के सामने तड़के 4 बजे से ही कतारें लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे इस मामले की ओर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

बार-बार बुकिंग से बढ़ रहा बोझ

विधायक डा। मिलिंद नरोटे ने गड़चिरोली विस क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति संदर्भ में निर्माण हुई स्थिति के मद्देनजर आपूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और गैस एजेंसी धारकों की जायजा बैठक ली। विस क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत न होकर नियमित आपूर्ति हो रही है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा तीन बार सिलेंडर की बुकिंग करने के कारण आपूर्ति प्रणाली पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। जिससे नागरिक बेवजह बुकिंग न करें।

बुकिंग करने के बाद भी हो रहा विलंब

  • गैस बुकिंग के बाद सिलेंडर की डिलीवरी में हो रही देरी को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
  • गड़चिरोली जिले के कई गांवों में गैस सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे नागरिक परेशान हैं।
  • शहर के कुछ इलाकों में सिलेंडर मिल रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति काफी श्रीमी है।
  • कई उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले बुकिंग के दो से तीन दिन में सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन इससे अधिक अवधि लग रही है।

प्रशासन बारीकी से रख रहा नजर

गढ़चिरोली जिले में घरेलू सिलेंडर की बिल्कुल ही किल्लत न होकर नागरिकों को बेवजह तड़के ही एजेंसी के सामने जाकर कतारे लगाने की आवश्यकता नहीं है, गैस बुकिंग करने के लिए विभिन्न विकल्प है, जिससे नागरिक अपने घरों से ही बुकिंग करें और ग्राहकों के पास नियमित समय पर गैस उपलब्ध हो रहा है। विशेषतः इन सभी मामलों की और प्रशासन द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है।

- गढ़चिरोली, जिला आपूर्ति अधिकारी, सुधाकर पवार

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक