भामरागढ़ बाढ़- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

Gadchiroli News: भामरागढ़ में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, बाजार में घुसा पानी, व्यापार ठप

Bhamragad Flood: गड़चिरोली जिले में लगातार मूसलाधार बारिश से पर्लकोटा नदी उफान पर है। भामरागढ़ समेत करीब 100 गांवों का संपर्क टूट गया, 6 प्रमुख मार्ग अब भी बंद हैं।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Heavy Rain: मौसम विभाग द्वारा जताई गई संभावना के अनुसार पिछले तीन दिनों से जिले में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू है। निरंतर हो रही बारिश के कारण जिले के नदी नालों में बाढ की स्थिति निर्माण हो गई तथा अनेक मार्ग बंद हो गये थे। जिसके कारण जिले के सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया था। ऐसे में शुक्रवार को सुबह के समय बारिश थम गयी। और दोपहर के समय धूप निकलने से नागरिकों ने राहत की सांस ली लेकिन शाम होते ही पुनः बारिश शुरू हो गयी।

दिनभर थमी बारिश के कारण अनेक मार्ग पूर्ववत शुरू होने से नागरिकों को राहत मिली है। हालांकि अब भी आधे दर्जन मार्ग बंद पड़े है। जिसके कारण तीसरे दिन भी अनेक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है। उधर जिले की आखरी छोर पर बसी भामरागड़ तहसील मुख्यालय समीपस्थ बहनेवाली पर्लकोटा नदी का पानी भामरागड़ शहर में घुस जाने के कारण शहर में व्यापार ठप हो गया है। प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति पर नजर रखकर सतर्कता बरती जा रही है।

भामरागड़ समेत 100 गांवों का टूटा संपर्क

पर्लकोटा नदी में आयी बाढ़ का पानी भामरागड़ शहर में घुस गया। साथ ही भामरागड़ तहसील मुख्यालय समेत तहसील के करीब 100 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। विशेषतः शहर के बाजार लाईन में बाढ का पानी घुसने के कारण व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित जगह पर स्थलांतरित किया गया है।

अब भी 6 मार्ग है बंद

निरंतर हो रही बारिश के कारण गुरूवार तक जिले के करीब 25 मार्ग बंद हो गये थे। लेकिन शुक्रवार को दिनभर बारिश थमने से आधे से अधिक मार्ग पर यातायात पूर्ववत शुरू हो गया। हालांकि अब भी जिले के 6 मार्ग बंद है। जिनमें हेमलकसा-भामरागड़, असरअली-सोमणपल्ली, एटापल्ली-गट्टा, अहेरी -देवलमारी-वट्रा, कसनसूर-रेगडी और ताडगांव-दामरंचा इन मार्ग का समावेश है।

भारी बारिश से 6 प्रमुख मार्ग अब भी बंद

अतिवृष्टी के चलते संपर्क टूटने पर गड़‌चिरोली तहसील के कुंभी गांव के 3 नागरिकों को जिला प्रशासन ने तत्काल बचाव कार्य चलाकर उनका रेस्क्यू किया तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई। कुंभी गांव के समीर विजय गेडाम (25) की राजस्थान में बैंक मैनेजर के रूप में नियुक्ति हुई है। उन्हे पदभार संभालने के लिए तत्काल सफर करना जरूरी था। वहीं तुलसी नवबोध गेडाम (21) की नागपुर में परीक्षा होने से उसे भी गांव के बाहर निकालना जरूरी था। वहीं दिलीप पितांबर गेडाम (50) की तबियत बिगड़ने के चलते उन्हे आगामी वैद्यकीय उपचार के लिए बाहर निकालने की आवश्यकता थी।

इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक विनोद चव्हाण ने जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। जिला प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ दल तथा जिला पुलिस के बचाव दल बोट व आवश्यक साहित्य रवाना किए। एसडीआरएफ के पुलिस निरीक्षक जी. जे. खोब्रागडे तथा जिला पुलिस बचाव दल के प्रेमानंद टेकाम व उनके सहयोगियों ने बचाव मुहिम चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उन्हे आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां