स्कॉर्पियों और बस में टक्कर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में स्कॉर्पियो और बस की भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, 6 की मौके पर ही मौत; मची अफरा-तफरी

Charmoshi Road Collision: गड़चिरोली-चार्मोशी मार्ग पर भीषण हादसा! स्कॉर्पियो और बस की टक्कर में 6 की मौत, 5 घायल। शादी से लौट रहे थे लोग। तलोधी के पास बिछीं लाशें। पढ़ें रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Gadchiroli Road Accident: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के चार्मोशी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। चार्मोशी रोड पर एक स्कॉर्पियों ओर बस की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके कारण सड़क पर लाशें बिछ गई।

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो कार में सवार लोग रामपुर में शादी समारोह से भदभिड़ी मोकासा गांव की ओर लौट रहे थे। कार में करीब 16 लोग सवार थे। गड़चिरोली-चार्मोशी मार्ग पर तलोधी (मोकासा) गांव के पास एक खतरनाक मोड़ पर था, जहां दूसरी ओर से यात्री बस ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि कार चकनाचूर हो गई। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें मौजूद कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घायलों की हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को गड़चिरोली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद कई यात्री वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ पर वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज