बंगाड़ी में 24 घंटे में बना पुलिस सहायता केंद्र (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

बंगाड़ी पुलिस केंद्र से अब नक्सलियों पर होगी पैनी नजर, छत्तीसगढ़ सीमा पर 24 घंटे में खड़ा किया पुलिस केंद्र

Bangadi Police Post Gadchiroli: गड़चिरोली पुलिस का रिकॉर्ड। छत्तीसगढ़ सीमा के पास बंगाड़ी में मात्र 24 घंटे में बना पुलिस सहायता केंद्र। 1000 C-60 कमांडो की सुरक्षा में हुआ ऐतिहासिक निर्माण।

प्रिया जैस

Naxal Area Police Station: नक्सलियों की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जिले के दुर्गम-अतिदुर्गम क्षेत्र के नागरिकों का विकास करने और नक्सलियों के हिंसक कार्रवाइयों पर लगाम कसने के लिए गुरुवार को भामरागड़ उपविभाग अंतर्गत आने वाले तथा अतिदुर्गम दुर्गम क्षेत्र में बसे बंगाड़ी गांव में केवल 24 घंटों की अवधि में नए पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण किया गया है।

इस पुलिस सहायता केंद्र से लाहेरी उपपुलिस थाने से 8 और छत्तीसगढ़ की सीमा से केवल 2 किमी दूरी परिसर के नागरिकों की सुरक्षा व सर्वांगीण विकास कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए बंगाड़ी पुलिस सहायता केंद्र महत्वपूर्ण साबित होगा।

जिला पुलिस दल द्वारा 23 नवंबर 2025 में फुलनार कैम्प गुंडुरवाही में नया पुलिस सहायता केंद्र, 19 दिसंबर 2025 में तुमरकोठी में नया पुलिस सहायता केंद्र और इसी वर्ष 24 जनवरी को बिनागुंडा में नये पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण किए जाने से अतिदुर्गम क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा की भावना निर्माण हो गयी है।

  • छत्तीसगढ़ सीमा से दूरी : 2 किमी
  • 2023 से अब तक 11 केंद्रों का निर्माण

इस समय विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नविअ) नागपुर संदीप पाटिल, पुलिस उपमहानिरीक्षक गड़चिरोली परिक्षेत्र अंकित गोयल, सीआरपीएफ के उपमहानिरीक्षक (अभियान) अजय कुमार शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, सीआरपीएफ 192 बटालियन के कमांडेंट परविंदर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

सामग्री का वितरण

  • बंगाड़ी गांव में नया पुलिस सहायता केंद्र निर्माण करने के साथ ही जनजागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • जहां उपस्थित नागरिकों को जीवनाश्यक सामग्री, युवाओं को क्रीड़ा सामग्री और छात्रों को स्कूली सामग्री का वितरण किया गया।

सर्वांगीण विकास में मिलेगा सहयोग

वर्ष 2023 से जिले में सुरक्षा मजबूत करने के लिए 11 नए पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण किया गया है। इस नए पुलिस सहायता केंद्र से नागरिकों तक सुरक्षा और विकास पहुंचना संभव होकर यहां के नागरिकों के सर्वांगीण विकास में सहयोग मिलेगा।

  • नीलोत्पल, जिला पुलिस अधीक्षक, गड़चिरोली

हजारों की तादाद में तैनात थे जवान

उक्त पुलिस सहायता केंद्र निर्माण करने के लिए जिले पुलिस दल के जवान हजारों की संख्या में तैनात किए गए थे। 1000 सी–60 कमांडो, 18 बीडीडीएस टीम, नवनियुक्त पुलिस जवान, 500 विशेष पुलिस अधिकारी व निजी ठेकेदार की सहायता से केवल 24 घंटों में पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण किया गया। इसके लिये 4 जेसीबी, 8 ट्रेलर, 2 पोकलेन, 20 ट्रक का उपयोग किया गया।

उक्त पुलिस सहायता केंद्र में पुलिस बल के सुविधा हेतु वाईफाई सुविधा, 15 पोर्टा कैबिन, जनरेटर शेड, पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट, मोबाइल टावर, टॉयलेट सुविधा, पोस्ट सुरक्षा के लिए मैक वॉल, बीपी मोर्चा, 08 सैन्ड मोर्चा आदि तैयार कर पुलिस सहायता केंद्र के सुरक्षा के लिए गड़चिरोली पुलिस दल के 3 अधिकारी व 55 जवान, एसआरपीएफ ग्रुप 3, जालना सी कंपनी के 2 प्लाटून और सीआरपीएफ 192 बटालियन के सी कंपनी के 1 असिस्टेंट कमांडेंट समेत 52 जवान, विशेष अभियान पथक के 8 पथक तैनात किये गये है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा