गड़चिरोली: किष्टापुर जंगल में आग लगाते 12 लोग रंगेहाथ पकड़े गए, सिरोंचा वन विभाग ने दर्ज किया मामला

गड़चिरोली के किष्टापुर जंगल में आग लगाने वाले 12 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया। वनाधिकारियों ने मामला दर्ज किया।
garhchiroli-26
Published on: 
Updated on: 

 Gadchiroli Sironcha Forest Department News: गढ़चिरोली जिले में जंगलों में आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयासों के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। किष्टापुर क्षेत्र में जंगल में आग लगाने वाले 12 लोगों को रंगेहाथ पकड़कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई सिरोंचा वन विभाग अंतर्गत देचलीपेठा वनपरिक्षेत्र के किष्टापुर जंगल में की गई। वनाधिकारियों को गोपनीय सूचना मिली थी कि किष्टापुर नियतक्षेत्र कक्ष क्रमांक डीपी-023 में कुछ लोग सरकारी जंगल में आग लगा रहे हैं।

सूचना के आधार पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 12 लोगों को आग लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों में मल्लेश कारे मडावी, दिलीप चिन्ना कोडापे, पेंटुबाई दत्तु अर्का, मुन्नी लच्चा मडावी, कविता सागर मडावी, समक्का महेश अर्का, नीता दिलीप कोडापे, पेंटीबाई गणेश मडावी, सोनी बंडु मडावी, फुलाबाई गंगाराम आलाम और मंजू शामराव कोडापे सहित अन्य शामिल हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्राधिकारी रत्नाकर बोरकर, क्षेत्र सहायक एन.पी. कुडमेथे तथा वनकर्मचारियों की टीम ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com