गढचिरोली

मार्कंडेश्वर में उमड़ी श्रध्दालुओं की भीड़, दुसरे दिन हजारों श्रध्दालुओं ने लिया मार्कंडेश्वर का दर्शन

नवभारत डेस्क

चामोर्शी.  विदर्भ की काशी के रूप में पहचाने जाने वाले चामोर्शी तहसील के मार्कंडादेव स्थित मार्कंडेश्वर मंदिर में प्रति वर्ष महाशिवरात्री उपलक्ष्य में करीब 10 दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है.  इस वर्ष भी  महाशिवरात्री उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया. शनिवार को हजारों भक्तों ने वैनगंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की. वहीं मेले की दुसरी दिन रविवार को भी हजारों श्रध्दालुओं ने कतर में खड़े होकर मार्कंडेश्वर का दर्शन लिए.

इस वर्ष मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतलाम कर रखे है. वहीं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मेले स्थल पर आपदा मित्रों को तैनात किया गया है.  मार्कंडा देवस्थान से सटी वैनगंगा नदी उत्तर वाहिनी होने के कारण इसे विदर्भ की काशी के रूप में माना जाता है.

महाशिवरात्री पर आयोजित मेले में राज्य के विदर्भ समेत मध्यप्रदेश, छत्तीसगड़, तेलांगन, आंध्रप्रदेश राज्य के हजारों श्रध्दालुगण मार्कंडेश्वर के दर्शन के लिए आते है. इस वर्ष भी मेले के दुसरे दिन रविवार को हजारों श्रध्दालुओं ने वैनगंगा नदी में पवित्र स्नान कर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर मार्कंडेश्वर की दर्शन लिए.

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र