विकासकार्यों को भूमिपूजन व उद्घाटन करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra) 
गढचिरोली

जन्मदिन पर गड़चिरोली पहुंचे CM फडणवीस, पालकमंत्री ने जिले को दी ये सौंगात

CM Devendra Fadnavis in Gadchiroli: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज गड़चिरोली के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ नक्सलवाद पर जमकर हमला बोला।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis Gadchiroli Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर वे महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गड़चिराेली पहुंचे। फडणवीस गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री भी हैं। इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद कोंसारी स्थित ‘लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड' में एक सभा को संबोधित किया। सीएम फडणवीस ने लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर एलटी गोंडवाना में नौकरी पाने वाले 1400 नए कर्मचारियों में से 4 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के बाहर के 'शहरी नक्सली' अफवाहें फैलाने और गड़चिरोली के लोगों को विकास के रास्ते से दूर रखने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गड़चिरोली में नक्सलवाद कम हो रहा है। जंगलों में उंगलियों पर गिनने जितने नक्सली बचे हैं।

शहरी नक्सलवाद से सतर्क रहने की सलाह

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें शहरी नक्सलियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, जो गलत सूचनाएं फैला रहे हैं।

गड़चिरोली में इन कामों का हुआ शिलान्यास और उद्घाटन

  • कोनसरी में 100-बेड वाले अस्पताल का शिलान्यास
  • कोनसरी में एक मॉडर्न सीबीएसई स्कूल का शिलान्यास
  • सोमनपल्ली में लॉयड्स टाउनशिप का शिलान्यास
  • हेडरी से कोनसरी तक स्लरी पाइपलाइन का उद्घाटन
  • हेडरी में आयरन ओर ग्राइंडिंग यूनिट का उद्घाटन
  • लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी का एंथम लॉन्च

इस्पात संयंत्र के खिलाफ शुरू हुआ अभियान

सीएम फडणवीस ने कहा कि जब गड़चिरोली ने प्रगति करना शुरू किया और यहां एक इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी गई, तो अगले ही दिन सोशल मीडिया पर एक अभियान और पोस्ट शुरू हो गए, जिसमें दावा किया गया कि आदिवासियों की हत्या की जा रही है और उनकी जमीन पर इस्पात संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में यह भी दावा किया गया कि बड़े पैमाने पर वनों की कटाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि अचानक ऐसा अभियान कैसे शुरू हो गया, जबकि सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया था और वह सभी को साथ लेकर विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुलिस विभाग और गड़चिरोली के आईजी संदीप पाटिल से यह पता लगाने को कहा कि वे लोग कौन हैं।

सीएम फडणवीस ने बताया कि ये लोग महाराष्ट्र के नहीं थे। दो लोग कोलकाता में बैठे थे, दो बेंगलुरु में। ये लोग विदेशी फंडिंग पर काम कर रहे थे। ये लोग इस पैसे का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट के जरिए लोगों को संविधान के खिलाफ भड़काने के लिए कर रहे थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा