बिजली के खंभों पर लटक रहे बैनर (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
गढचिरोली

गड़चिरोली में बिजली के खंभों पर लटक रहे बैनर, बढ़ रही है दुर्घटनाओं की आशंका

Hanging Banners: गड़चिरोली समेत तहसील के गांवों में महावितरण द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए तथा पथदीप लगाने के लिए बिजली खंभे लगाए है। लेकिन इन बिजली खंभों का उपयोग फिलहाल विज्ञापन के लिए किया जा रहा है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli News: व्यवसायी संस्था, दुकानदार आपल्या दुकान व संस्था की नागरिकों को जानकारी हो, इसलिए शहर में विज्ञान द्वारा प्रचार करते है। इसके लिए विभिन्न खुली जगह पर बैनर, पोस्टर लगाएं जाते है। लेकिन यह पोस्टर, बैनर लगाते समय जानलेवा जगह भी छोड़ी नहीं जाती है।

शहर समेत जिले के अनेक क्षेत्र में बिजली खंभों पर ऐसे विज्ञापन के पोस्टर, शुभेच्छा बैनर लटकाएं दिखाई देते है। त्योहार, उत्सव के उपलक्ष्य में बिजली खंभों पर झंडे और पताकाएं लगाई जाती है। बिजली खंभों पर पोस्टर, बैनर लगाते समय जान भी जा सकती है। लेकिन महावितरण की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

बिजली खंभों पर विज्ञापन के पोस्टर

गड़चिरोली शहर समेत तहसील के गांवों में महावितरण द्वारा बिजली आपूर्ति के लिए तथा पथदीप लगाने के लिए बिजली खंभे लगाए है। लेकिन इन बिजली खंभों का उपयोग फिलहाल विज्ञापन के लिए किया जा रहा है। अनेक बिजली खंभों पर विज्ञापन के पोस्टर, शुभकामनाएं बैनर लटकते नजर आते है।

विज्ञापन के फलक, पताकाएं लगाना जानलेवा

इतना ही नहीं सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा तथा उत्सव के दौरान अनेक सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा बिजली खंभों पर झंडे लटकाएं जाते है। बिजली खंभों पर के बिजली तारों से हमेशा बिजली प्रवाह शुरू रहता है। ऐसे समय बिजली खंभों पर चढ़कर विज्ञापन के फलक, पताकाएं लगाना जानलेवा हो सकता है। महावितरण की ओर से बिजली खंभों को स्पर्श न करे, ऐसा आह्वान किया जाता है।

महावितरण और नगर परिषद की अनदेखी

लेकिन इस ओर अनदेखी करते हुए नागरिक शहर के बिजली खंभों पर बैनर, झंडे, फलक, पोस्टर लगाते है। इस पर नकेल कसने के लिए महावितरण उचित उपाययोजना कर कार्रवाई करना आवश्यक है। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित बिजली खंभों पर इस तरह के बैनर, पोस्टर, फलक बड़े पैमाने पर लटके दिखाई देते है। इस ओर महावितरण के साथ ही नगर परिषद प्रशासन को भी ध्यान देने की जरूरत है।

बिजली के तारों पर भी पताकाएं

उत्सव, त्योहार के मद्देनजर कुछ सामाजिक, धार्मिक संगठन, उत्सव समिति द्वारा सड़क पर झंडे, बैनर व पताकाएं बांधकर परिसर को सुशोभित किया जाता है। लेकिन अनेक जगह सड़क के दोनों छोर पर स्थित बिजली खंभों के साथ बिजली तारों पर भी पताकाएं लटकाई जाती है। इस तरह का कार्य रात के दौरान किया जाता है। जिसके चलते वह किसी के नजर नहीं आता है। बिजली तारों पर पताकाएं लटकाना जानलेवा बन सकता है. लेकिन इस ओर संबंधित विभाग की अनदेखी हो रही है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट