गढचिरोली

आरमोरी में पुलिस का निकला रूट मार्च पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड जवान हुए शामिल

Armori Police : बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और महात्मा फुले जयंती के मद्देनजर गढ़चिरोली जिले के आरमोरी शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत रूट मार्च निकाला।

महाराष्ट्र डेस्क

Gadchiroli News: आगामी दिनों में बाबासाहेब आंबेडकर जयंती तथा महात्मा फुले जयंती के मद्देनजर पुलिस थाना आरमोरी की ओर से 12 अप्रैल को सुबह के दौरान आरमोरी शहर में रूट मार्च निकाला गया.

आरमोरी शहर में यह रूट मार्च पुलिस थाना से इंदिरा गांधी चौक, गुजरी चौक से सुन्नी जामा मस्जिद, से दुर्गा मंदिर, विट्ठल मंदिर से शिवाजी चौक, पाटील चौक से गायकवाड़ चौक, आजाद चौक से गायकवाड़ चौक से सपाटे मेडिकल से पंचायत समिति कार्यालय से भगतसिंह चौक तथा पुराने बस स्टैंड से कृषि उपज बाजार समिति आरमोरी के मैदान पर पहुंचा. रूट मार्च वापिस पुलिस थाने में जाकर समाप्त किया गया. इस रूट मार्च व दंगा काबू योजना में आरमोरी के 7 पुलिस अधिकारी तथा 26 पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड उपपथक आरमोरी के 80 पुरुष व महिला होमगार्ड उपस्थित थे.

इस रूट मार्च का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक कैलाश गवते ने किया. इस मार्च में सहायक पुलिस निरीक्षक लामतुरे, पुलिस उपनिरीक्षक अनपड, महिला पुलिस उपनिरीक्षक ज्योति राक्षे, सिरसीकर, नरेश सहारे, मोहुले, चलाख आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां