गढचिरोली

नपं क्षेत्र में घटिया दर्जे के विकास कार्य काम की जांच करें, गड़चिरोली के सीओ से की शिकायत

सिरोंचा नपं में घटिया विकास कार्यों की जांच की मांग, नागरिकों ने मुख्याधिकारी से की शिकायत।

महाराष्ट्र डेस्क

Gadchiroli News: सिरोंचा नपं प्रशासन द्वारा मंजूर निधि अंतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य किए गए है. लेकिन उक्त विकास कार्य घटिया दर्जे का होने का मामला सामने आया है.

कुछ वार्डों में तो पुराने कार्य पर ही लीपापोती कर सरकार को गुमराह किया गया है. जिससे संबंधित कार्यों की जांच कर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग राजन्ना तोटा, फाजील पाशा समेत स्थानीय वार्ड वासियों ने नपं के मुख्याधिकारी से की शिकायत में की है. शिकायत में नागरिकों ने कहा कि नपं सिरोंचा अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 2, 3, 3, 14 और 17 में सीमेंट सड़क, नाली निर्माण, वेरीक कोट निर्माण कार्य शुरू है.

लेकिन उक्त निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता दिखाई दे रही है. निर्माण कार्य में घटिया दर्जे की सामग्री का उपयोग किए जाने से कार्य के दर्जा पर प्रश्न उपस्थित हो गया है. कुछ वार्डों में पूर्ण हुए कार्य की कुछ ही दिनों में पोल खुल गई है. विशेषत प्रभाग क्र. 17 में कोई भी नया कार्य न करते हुए पुराने कार्य पर केवल लीपापोती कर प्रशासन को गुमराह किया गया है.

इसमें बड़े पैमाने पर षडयंत्र होकर सभी कार्यों की निष्पक्ष व विस्तृत जांच कर सच्चाई सामने लाने, जांच पूर्ण होने तक संबंधित ठेकेदार को बिल अदा न करने, दोषी ठेकेदार समेत संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति कार्रवाई करने की मांग मुख्याधिकारी से की गई है. इस समय राजन्ना तोटा, फाजील पाशा समेत प्रभाग क्र. 2,3,5,14 और 17 के नागरिक उपस्थित थे.

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव