नगर परिषद (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

गड़चिरोली जिले की 3 नगर परिषद में 67 सीटें, 92,864 मतदाता करेंगे मतदान, चुनाव के लिए प्रशासन तैयार

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गड़चिरोली जिला तैयार हो चुका है। इसमें जिले से कुल 92 हजार 864 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्रिया जैस

Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के गड़चिरोली, देसाईगंज और आरमोरी इन तीन नगर परिषद अंतर्गत कुल 68 सदस्य जगहों के लिये चुनाव होने वाला है। इसमें जिले से कुल 92 हजार 864 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिये नगर परिषद क्षेत्र में 105 मतदान केंद्र तैयार कर चुनाव के लिये प्रशासकीय तैयारियां पूर्ण होने की जानकारी जिलाधीश अविश्यांत पंडा ने दी है।

गड़चिरोली नगर परिषद में सर्वाधिक 43 हजार 513 मदताता होकर उनके लिये 46 मतदान केंद्र निश्चित किये गये हैं। इस नगर परिषद में कुल 27 सदस्यों का चयन होगा। वहीं ​देसाईगंज नगर परिषद में कुल 26 हजार 352 मतदाता होकर 32 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इस नप क्षेत्र में 21 सदस्यों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा आरमोरी नगर परिषद में 22 हजार 999 मतदाता होकर वह 27 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। आरमोरी नगर परिषद में कुल 20 सदस्य संख्या निश्चित की गई है।

​आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व

इस चुनाव में महिला प्रतिनिधित्व पर विशेष जोर दिया गया है। तीनों नगर परिषद में चुनाव लड़ने वाले कुल 68 सदस्यों में से करीब 35 जगह महिलाओं के लिये आरक्षित रखे गये हैं। इसके अलावा कुल 68 जगहों में से 31 जगह सर्वसाधारण, 18 जगह नामाप्र (नामांकित मागास प्रवर्ग) के लिये, 11 जागा अनुसूचित जाति और 8 जगह अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित है।

महिला आरक्षण की जानकारी

गड़चिरोली नगर परिषद के 27 में से 14 जगह, देसाईगंज नगर परिषद के 21 में से 11 जगह और आरमोरी नगर परिषद के 20 में से 10 जगह महिलाओं के लिये आरक्षित है। इसमें विभिन्न प्रवर्ग की महिलाओं को अवसर मिला है। गड़चिरोली में सर्वसाधारण गुट की 6 जगह, देसाईगंज में सर्वसाधारण गट के 6 जगह और आरमोरी में सर्वसाधारण गुट के 3 जगह महिलाओं के लिये आरक्षित है।

नगर परिषद कुल मतदाता मतदान केंद्र सदस्य संख्या
गडचिरोली 43,513 46 27
देसाईगंज 26,352 32 21
आरमोरी 22,999 27 20
कुल 92,864 105 68

JSSC-CGL समेत 14 परीक्षाएं रद्द, फिर भी आंदोलन जारी रखेंगे देवेंद्र महतो, बोले- अब लीक-प्रूफ सिस्टम बनाएं

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार को ले जाइए अमेरिका, EVM भी फ्लाइट से भेज देंगे... ट्रंप के बयान पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

मिडिल क्लास को लूटा जा रहा, उन्हें मिलता क्या है? BJP से अलग होते ही बदला शहजाद पूनावाला का सुर

भाजपा की नई संगठन टीम में जातीय-सामाजिक समीकरणों पर खास फोकस; मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी भी बढ़ी