ट्रैफिक पुलिस (सौजन्य-नवभारत) 
गढचिरोली

3 दिन में 1200 वाहनों की जांच, 2 लाख का जुर्माना, पोले के मद्देनजर एक्शन मोड पर ट्रैफिक पुलिस

Traffic Police Action During Pola: आज से दो दिवसीय पोला उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग न मचे, इसलिए ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

प्रिया जैस

Gadchiroli News: आज से दो दिवसीय पोला उत्सव शुरू हो रहा है। ऐसे में अनेक वाहनधारक शराब का सेवन कर और यातायात नियमों का उल्लघंन कर वाहन चलाने की गंभीर संभावना रहती है। जिसके मद्देनजर शहर यातायात विभाग एक्शन मोड पर आकर पिछले तीन दिनों से वाहनों की जांच करना शुरू कर दिया है।

यातायात विभाग द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग पर चेक नाके तैयार कर चौपहिया और दोपहिया समेत अन्य वाहनों की जांच की जा रही है। पिछले तीन दिनों की अवधि में यातायात विभाग के कर्मचारियों ने करीब 1200 चौपहिया, दोपहिया वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनधारकों पर करीब 2 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया है। यातायात विभाग एक्शन मोड पर आने के कारण यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनधारकों में खलबली मच गयी है।

272 मामले दर्ज

पोला उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसलिए पिछले तीन दिनों से यातायात विभाग द्वारा निरंतर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके लिए सेमाना देवस्थान परिसर, कनेरी फाटा, जिला न्यायालय चौक, आईटीआई चौक, मुख्य इंदिरा गांधी चौक, धानोरा मार्ग और आरमोरी मार्ग पर यातायात कर्मी तैनात किये गये है। संबंधित कर्मचारियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनधारकों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जा रहा है। पिछले तीन दिनों की अवधि में करीब 272 मामले दर्ज किये गये है। जिनमें ड्रंग एंड ड्राइव के 17 मामले है।

उत्सव अवधि में जारी रहेगी कार्रवाइयां

पोला उत्सव समेत आगामी दिनों में आने वाले गौरी, गणेश और अन्य धार्मिक उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, उत्सव अवधि में कोई भी व्यक्ति हादसे का शिकार न बने, इसलिए यातायात विभाग द्वारा वाहनों की जांच करने की मुहिम शुरू की गई है। हालांकि विभाग द्वारा वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। लेकिन उत्सव अवधि में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर जांच नाके तैयार कर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ऐसी जानकारी शहर यातायात विभाग से मिली है।

जिला पुलिस की टीम

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी., उपविभागीय पुलिस अधिकारी सूरज जगताप और थानेदार विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में यातायात विभाग के प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक शरद मेश्राम के नेतृत्व में अजय शेंडे, जितेंद्र मारगाये, विजय वलादी, भगवान झोडे, रवि लांजेवार, विजय करमे, कपिल चौधरी, नुतेश चांदेकर, सोनिया दुर्गे, शिल्पा म्हशाखेत्री, अमोल कोराम आदि ने की।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी