पर्लकोटा नदी का पानी पुल पर चढ़ा  सोर्स- नवभारत
गड़चिरोली

गड़चिरोली में 1 महीने में दूसरी बार बाढ़ की आफत, पर्लकोटा का पुल डूबा, भामरागढ़ बना टापू

Gadchiroli Heavy Rainfall: भामरागढ़ में पर्लकोटा नदी उफान पर आने से 100 गांवों का संपर्क टूट गया है। बारिश से नंदीगांव नाला उफान पर आने के कारण मरीज का शव ले जा रही एंबुलेंस भी बीच राह में फंसी रही।

प्रमोद यादव

Gadchiroli Parlakota Heavy Rainfall River Flood: गड़चिरोली जिले के भामरागढ़ तहसील में बारिश का जोर लगातार जारी है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे पर्लकोटा नदी का पानी एक बार फिर मुख्य पुल पर चढ़ गया। कम ऊंचाई वाले पुराने पुल पर पानी आने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे भामरागढ़ का अन्य क्षेत्रों से संपर्क एक बार फिर टूट गया है। विशेष बात यह है कि इस वर्ष बारिश के मौसम में पर्लकोटा पुल पर दूसरी बार बाढ़ का पानी पहुंचा है। 

महज एक महीने के भीतर दूसरी बार बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से स्थानीय नागरिक, व्यापारी और यात्रियों में चिंता का माहौल है। गत जुलाई माह में निर्माण हुई भीषण बाढ़ स्थिति के कारण भामरागढ़ शहर समेत पूरे तहसील को प्रभावित किया था। इस दौरान बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।

पर्लकोटा नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ा

नागरिक अभी पिछली बाढ़ से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि पर्लकोटा नदी का जलस्तर दोबारा तेजी से बढ़ने लगा है। पर्लकोटा नदी पर बाढ़ की स्थिति निर्माण होने के कारण भामरागढ़ समेत तहसील के करीब 100 गांवों का संपर्क टूट गया है। जिससे इस तहसील का जनजीवन प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

अधूरे नए पुल से बढ़ी परेशानी 

पर्लकोटा नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। पुराने कम ऊंचाई वाले पुल पर बाढ़ का पानी चढ़ते ही आवागमन बंद हो जाता है। नए पुल का निर्माण समय पर पूरा नहीं होने के कारण इस वर्ष भी बाढ़ के दौरान भामरागड की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बार-बार पुल बंद होने से ग्रामीणों, व्यापारियों, मरीजों, विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों में अब यह सवाल उठ रहा है।

नए पुल का निर्माण आखिर कब तक पूरा होगा?

नागरिकों की मांग है कि, नए पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि हर साल बारिश और बाढ़ के दौरान भामरागड का संपर्क बाधित न हो और नागरिकों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

देसाईगंज सर्कल में सर्वाधिक बारिश

गड़चिरोली जिले में सौमवार को भी बारिश जारी होकर सर्वाधिक बारिश देसाईगंज सर्कल में होकर इस सर्कल में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जिले के 8 सर्कल में अत्तिवृष्टि हुई है, जिनमें कढोली 112.4 मिमी, आसरअली 88.6 मिमी, जिमलगट्टा 75.4 मिमी, भामरागड 73 मिमी, एटापल्ली 71.4 मिमी, कोरची 70.2 मिमी, वैरागड 66 मिमी, और चातगांव 65.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

बाढ़ के कारण शव ले जाने वाली एंबुलेंस अटकी

पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण फिर एक बार दक्षिण गड़चिरोली में बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है। इस क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर होने के कारण बाढ़ की स्थिति निर्माण हो गयी है।। इस बीच आलापल्ली-सिरोंचा मार्ग पर स्थित नंदीगांव नाले का पुलिया पानी के नीचे आने से इस मार्ग की यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गयी है।

ऐसे में जिमलगट्ठा निवासी मलया पन्हटीवार (65) यह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। उनपर एटापल्ली तहसील के हेडरी में उपचार शुरू था। ऐसे में रविवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। इसके बाद शव को एम्बुलेंस से उसके गांव ले जा रहा था। इस बीच नंदीगांव नाले पर बाढ़ की स्थिति निर्माण होने के कारण एम्बुलेस बीच राह में अटक गयी, नाले पर जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों बाजू की यातायात प्रभावित हो गयी थी।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप