गड़चिरोली में पती-पत्नी के मृत्यू के पिछे का रहस्य कायम, माता-पिता के बाद विवाहीत पुत्री ने भी तोडा दम

death
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

गड़चिरोली. अहेरी से 6 किमी दूरी पर स्थित महागांव बु. निवासी शंकर तथा विजया कुंभारे इन पती-पत्नी का 26 तथा 27 सितंबर को मृत्यू हुई थी. अब रविवार को को शाम के दौरान उनकी विवाहित पुत्री गड अहेरी निवासी कोमल विनोद दहागावकर (32) की भी चंद्रपुर में उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई. जिससे इन तिनों के अचानक मृत्यू के पिछे का रहस्य कायम है. 

अहेरी के एक निजि अस्पताल में कोमल पर उपचार शुरू था. उसकी तबियत और बिघडने से उसे एम्बुलंस से चंद्रपुर में ले जाया जा रहा था. ऐसे  में रास्ते में ही उसकी मृत्यू हुई. उसके माता तथा पिता के मृत्यू का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. ऐसे में पुत्री की भी मृत्यू हुई है.

10 दिनों के अंतराल मं एक ही परिवार के माता- पिता व पुत्री ऐसे 3 लोगो की मौत होने से संदेह व्यक्त किया जा रहा है. कोमल के मृत्यू का कारण अब भी अस्पष्ट होने की जानकारी है. उसका पती विनोद दहागावकर यह अहेरी के तहसील कार्यालय में लिपीक पद पर कार्यरत है. करीबन 10 दिनो से कोमल पर उपचार शुरू था. मृत्यू का कारण पतां नहीं चल पाया है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com