गड़चिरोली अभिजीत दीपके  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली के ताड़गांव जिप स्कूल में पेयजल, बिजली और पंखों की कमी, जर्जर इमारत पर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

Abhijit Dipke In Gadchiroli: गड़चिरोली के दुर्गम ताड़गांव जिला परिषद स्कूल में पेयजल, बिजली और पंखों की सुविधा नहीं होने के साथ इमारत जर्जर है। दीपके ने निरीक्षण कर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Tadgaon School: क्राक्रोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके यह गुरूवार से गड़चिरोली जिले के दौरे पर है। इस दौरान अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने आदिवासी बहुल तथा दुर्गम भामरागड़ तहसील का दौरा किया।

इस दौरान उन्होने भामरागड़ तहसील के दुर्गम ताड़गांव स्थित जिला परिषद स्कूल को भेंट दी। वहीं तहसील मुख्यालय स्थित आश्रमस्कूल को भी भेंट दी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को जाना। वहीं शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।

किसी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा?

भामरागड़ तहसील के ताड़गांव के जिला परिषद स्कूल के निरीक्षण के दौरान पेयजल की व्यवस्था नहीं होने, कक्षाओं में बिजली और पंखों की सुविधा उपलब्ध नहीं होने तथा जर्जर इमारत में विद्यार्थियों को बैठाकर पढ़ाए जाने की समस्याएं सामने आईं। विद्यार्थियों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए दीपके ने सवाल उठाया कि क्या किसी दुर्घटना के बाद ही प्रशासन जागेगा?

उचित कदम उठाने का आग्रह

उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए फोन पर गुटशिक्षणाधिकारी से बातचीत की और जल्द से जल्द उचित कदम उठाने का आग्रह किया। दीपके ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि यदि प्रशासन समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है, तो ग्रामीणों और अभिभावकों को एकजुट होकर आंदोलन करना चाहिए। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई स्कूल इमारत का निर्माण किए जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस