गड़चिरोली सराफा व्यापारी लूट  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

Gadchiroli News: मिर्च पाउडर फेंककर सराफा व्यापारी को लूटने का प्रयास नाकाम, आरोपी के तलाश में पुलिस

Gadchiroli Goldsmith Robbery Attempt: गड़चिरोली में सराफा व्यापारी को रास्ते में रोककर मिर्च पाउडर फेंककर लूटने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Police Investigation: गडचिरोली शहर के एक सराफा व्यापारी को रास्ते में रोककर लूटने का प्रयास किए जाने से व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। दुकान बंद कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहे सराफा व्यापारी पर अज्ञात अपराधियों ने लाल मिर्च पाउडर फेंककर उसके पास मौजूद सोने-चांदी के आभूषण लूटने का प्रयास किया।

हालांकि, व्यापारी ने समय रहते शोर मचा दिया, जिससे आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए। घटना के कारण दोपहिया वाहन की डिक्की में रखा कीमती सामान सुरक्षित बच गया। सुरेश भोजापुरे नामक सराफा व्यापारी के साथ यह घटना चामोर्शी रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के मडावी पेट्रोल पंप के पास जंगल कामगार सोसायटी क्षेत्र में रात के समय हुई।

चेहरे और शरीर पर लाल मिर्च पाउडर फेंका

शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से कुछ दूरी पर हुई इस घटना से व्यापारियों और नागरिकों में चिंता का वातावरण निर्माण हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश भोजापुरे ने रात में अपनी सराफा दुकान बंद की और दुकान के सोने-चांदी के आभूषण दोपहिया वाहन की डिक्की में रखकर चामोर्शी रोड की ओर रवाना हुए। जंगल कामगार सोसायटी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही दो अज्ञात व्यक्ति अचानक उनकी दोपहिया के सामने आ गए और रास्ता रोक दिया। अपराधियों ने कुछ ही क्षणों में भोजापुरे के चेहरे और शरीर पर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया।

श्वान दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की गतिविधियों और उनके संभावित भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए श्वान दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया। साथ ही स्थानीय अपराध शाखा और डीएसबी की टीमों को भी तत्काल रवाना किया गया है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों और आरोपियों द्वारा घटनास्थल से भागने के संभावित मार्ग की भी जांच की जा रही है।

व्यापारी को निशाना बनाने की दूसरी घटना

गड़चिरोली शहर में व्यापारी को निशाना बनाकर लूट का प्रयास किए जाने की यह हाल के दिनों में दूसरी घटना है। लगभग एक महीने पहले आरमोरी रोड स्थित राम मंदिर के सामने स्वागत किराना दुकान के व्यापारी को दुकान के भीतर ही लूटने का प्रयास किया गया था। उस समय काउंटर पर मौजूद व्यापारी के गले पर चाकू रखकर लूट का प्रयास किया गया था। अब सराफा व्यापारी को रास्ते में रोककर मिर्च पाउडर फेंककर लूटने का प्रयास किए जाने से शहर के व्यापारी वर्ग की चिंता बढ़ गई है।

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?