गड़चिरोली पुलिस कार्रवाई (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद

Maoist Explosives Seized: गड़चिरोली के कोरची तहसील के टव्वे जंगल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद की।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गड़चिरोली के कोरची तहसील स्थित टव्वे जंगल में माओवादियों द्वारा छिपाई गई विस्फोटक सामग्री बरामद।

  • तलाशी अभियान के दौरान विस्फोटक सामग्री के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले 11 कुकर मिले।

  • पुलिस ने 3 किलो गन पाउडर और 4 डेटोनेटर जब्त किए।

Gadchiroli Police Operation: गड़चिरोली जिले में माओवादी गतिविधियां समाप्त होने के बाद अब नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसी बीच जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस दल द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत बुधवार को गड़चिरोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस जवानों ने माओवादियों द्वारा जंगल में जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया।

यह कार्रवाई कोरची तहसील के गॅरापत्ती पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले टव्वे गांव के जंगल में की गई। अतीत में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने तथा हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से माओवादी विभिन्न प्रकार के हथियारों और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करते थे। अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों के दुर्गम जंगलों का फायदा उठाकर इस सामग्री को गुप्त रूप से तैयार कर जमीन में छिपाकर रखा जाता था। इसका इस्तेमाल माओवादी सप्ताह, चुनाव तथा अन्य अवसरों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किए जाने की आशंका रहती थी।

3 किलो गन पाउडर और 4 डेटोनेटर जब्त

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, माओवादियों ने गड़चिरोली जिले के ग्यारापत्ती पुलिस थाना क्षेत्र के टव्वे जंगल परिसर में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। गड़चिरोली विशेष अभियान दल और प्राणहिता से चार टुकड़ियों के साथ बीडीडीएस (बम खोज एवं निरोधक दस्ता) की दो टीमों को जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर सामग्री जब्त की।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के आदेश एवं मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधीरा, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी., अपर पुलिस अधीक्षक अहेरी (प्राणहिता) हर्षवर्धन बी. जे. तथा पुलिस उपअधीक्षक (अभियान) सुनील उईके की देखरेख में की गई।

कॉर्टेक्स वायर, गन पाउडर सहित अन्य सामग्री मिली

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बरामद सामग्री में विस्फोटक सामग्री के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले 11 कुकर, कॉर्टेक्स वायर के 3 बंडल (कुल 100 फीट), 3 किलो गन पाउडर, 4 डेटोनेटर, 12 वोल्ट की एक बैटरी, 250 ग्राम पटाखा बारूद, 4 स्टील कंटेनर, वायर के 8 बंडल, एक सोलर प्लेट तथा अन्य माओवादी सामग्री शामिल है।

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी