देश में नंबर-1 गड़चिरोली-देवेंद्र फडणवीस सोर्स: सोशल मीडिया
गड़चिरोली

नीति आयोग डेल्टा रैंकिंग में गड़चिरोली का डंका, देश में नंबर 1; कृषि व जल संसाधन में भी हासिल किया पहला स्थान

Gadchiroli Tops NITI Ranking: नीति आयोग की अप्रैल-जून 2026 तिमाही की डेल्टा रैंकिंग में गड़चिरोली ने देश में पहला स्थान हासिल किया। कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में भी जिला राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहा।

मनीषा बोंदरे

Gadchiroli Delta Ranking Aspirational District: कभी पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले गड़चिरोली ने विकास के मोर्चे पर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। नीति आयोग की अप्रैल से जून 2026 तिमाही की समग्र डेल्टा रैंकिंग में गड़चिरोली ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।

इतना ही नहीं, कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में भी जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर नंबर-1 स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला प्रशासन समेत अभियान में शामिल सभी घटकों को बधाई दी है।

गड़चिरोली नक्सल प्रभावित पहचान से देश के टॉपर बनने तक

गड़चिरोली, नीति आयोग की अप्रैल-जून 2026 तिमाही की समग्र डेल्टा रैंकिंग में गड़चिरोली जिले ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकास संकेतकों में हुए सुधार के आधार पर यह रैंकिंग निर्धारित की जाती है।

गड़चिरोली ने समग्र डेल्टा रैंकिंग में देशभर के जिलों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले ने दूसरा स्थान हासिल किया।

कृषि और जल संसाधन में भी नंबर-1

गड़चिरोली ने केवल समग्र रैंकिंग में ही बेहतर प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि कृषि एवं जल संसाधन क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। जिले के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के साथ किए गए प्रयासों के चलते इस क्षेत्र से जुड़े विकास संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचा जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों के कुल 48 संकेतकों में निर्धारित अवधि के दौरान हुए सुधार के आधार पर डेल्टा रैंकिंग तय की जाती है।

टीमवर्क से मिली सफलता

गड़चिरोली जिला प्रशासन के अनुसार, राज्य शासन की जिला स्तरीय मशीनरी और जिला परिषद की पूरी व्यवस्था ने एक टीम के रूप में काम करते हुए विभिन्न विकास संकेतकों में सुधार के लिए प्रयास किए। जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने इस उपलब्धि को भविष्य में और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रेरणादायी बताया।

नीति आयोग आकांक्षी जिला कार्यक्रम के माध्यम से विकास की असमानता कम करने, जमीनी स्तर पर नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने पर जोर देता है।

मुख्यमंत्री ने की प्रशासन की सराहना

गड़चिरोली जिला की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला प्रशासन, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले के विकास के अगले चरण भी हासिल किए जाएंगे।

सहपालकमंत्री एड. आशिष जयस्वाल ने भी जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?