गड़चिरोली मॉडल सोलर विलेज (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली का पहला मॉडल सोलर विलेज बना नेवेगांव, 105 घरों में लगे सोलर पैनल

Gadchiroli Model Solar Village: गड़चिरोली जिले का नेवेगांव पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पहला मॉडल सोलर विलेज बना। गांव के 105 उपभोक्ताओं ने 424।22 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नेवेगांव गड़चिरोली जिले का पहला मॉडल सोलर विलेज घोषित।

  • 105 बिजली उपभोक्ताओं ने अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए।

  • गांव में कुल 424।22 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गड़चिरोली तहसील के नेवेगांव ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का पहला 'मॉडल सोलर विलेज' बनने का गौरव प्राप्त किया है। गांव के 105 बिजली उपभोक्ताओं ने अपने घरों की छत्तों पर कुल 424.22 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए हैं।

जिले के पांच पात्र गांवों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में सर्वाधिक सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने के आधार पर नेवेगांव का प्रथम स्थान के लिए चयन किया गया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के निर्देशानुसार पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मॉडल सोलर विलेज विकसित करने के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके लिए पांच हजार या उससे अधिक आबादी वाले गांवों में से जिले के पांच गांवों का चयन किया गया था।

17 सितंबर 2025 से 16 मार्च 2026 तक आयोजन

इनमें अहेरी तहसील के आलापल्ली और कुनघाड़ा, चामोर्शी तहसील के आष्टी, गड़चिरोली तहसील के नेवेगांव तथा देसाईगंज तहसील के कुरुड़ गांव शामिल थे। जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा की अध्यक्षता वाली समिति ने इन गांवों का चयन किया था। यह प्रतियोगिता 17 सितंबर 2025 से 16 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। गांवों में अक्षय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने और नागरिकों को अपने घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना इसका प्रमुख उद्देश्य था।

सौर ऊर्जा उत्पादन में भी आगे

प्रतियोगिता अवधि के दौरान नेवेगांव के 105 बिजली उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुल 424.22 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए। इस उपलब्धि के साथ नेवेगांव ने प्रतियोगिता में शामिल अन्य चार गांवों की तुलना में सर्वाधिक सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित की।

इसके आधार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने नेवेगांव को जिले का पहला मॉडल सोलर विलेज घोषित किया है। सौर ऊर्जा के उपयोग से पारंपरिक बिजली आपूर्ति पर निर्भरता कम होने, बिजली खर्च में बचत तथा पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नेवेगांव की यह उपलब्धि जिले के अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

विकास के लिए मिलेगा 1 करोड़ रुपए का अनुदान

मॉडल सोलर विलेज के रूप में चयनित होने के बाद नवेगांव को केंद्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक करोड़ रुपए का आर्थिक प्रोत्साहन अनुदान दिया जाएगा।

इस राशि से गांव की विभिन्न सरकारी एवं अर्धसरकारी इमारतों पर ने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। न इसके तहत 17 स्थानों पर कुल 106 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए 63.12 लाख रुपए का अनुमानित बजट तैयार किया गया है।

अक्षय ऊर्जा के प्रसार को मिलेगी नई दिशा

नेवेगांव का मॉडल सोलर विलेज के रूप में चयन जिले में अक्षय ऊर्जा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के बाद अब सार्वजनिक इमारती पर भी सौर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

इससे गांव में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग और व्यापक होगा, नागरिकों की सहभागिता, पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से नेवेगांव ने यह उपलब्धि हासिल की है। गांव की यह पहल गड़चिरोली जिले के अन्य गांवों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही