गड़चिरोली एसटी बस सेवा (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में एसटी बसों की अनियमितता से विद्यार्थी परेशान, विधायक मसराम ने दिए सुधार के निर्देश

Irregular ST Bus Timings: गड़चिरोली के कुरखेड़ा में एसटी बसों की अनियमित फेरियों से ग्रामीण विद्यार्थी परेशान हैं। विधायक रामदास मसराम ने अधिकारियों को बसों का नियोजन करने के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • गड़चिरोली के ग्रामीण क्षेत्रों से कुरखेड़ा आने वाले विद्यार्थियों को एसटी बसों के इंतजार में परेशानी हो रही है।

  • बसें समय पर नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों की कक्षाएं छूट रही हैं और शैक्षणिक नुकसान हो रहा है।

  • कई गांवों के विद्यार्थियों को घर लौटने के लिए बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ता है।

Gadchiroli ST Bus Service: ग्रामीण क्षेत्रों से शिक्षा के लिए तहसील मुख्यालय आनेवाले विद्यार्थियों को एसटी महामंडल की अनियमित बस फेरियों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों के समय पर नहीं पहुंचने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों की समस्याओं को जानने के लिए विधायक रामदास मसराम ने कुरखेड़ा बस स्टैंड पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शिकायतें सुनीं और एसटी महामंडल के लचर नियोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा की अनियमितता के कारण विद्यार्थियों को रोजाना कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। समय पर बस नहीं मिलने से उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

स्कूल और कॉलेज पहुंचने में देरी

ग्रामीण क्षेत्रों के कई गांवों में एसटी बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं, इसके कारण विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने में देरी होती है। कई बार कक्षाएं छूट जाने से उनका शैक्षणिक नुकसान भी होता है। बसों की अनियमित फेरियों के कारण ने विद्यार्थियों को मजबूरी में निजी वाहनों का न सहारा लेना पड़ता है।

इससे उनके परिवारों ।पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टी होने के बाद घर लौटने के लिए विद्यार्थियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई गांवों के विद्यार्थियों को तीन-तीन घंटे तक बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

नियोजन करने के निर्देश

विद्यार्थियों की परेशानी दूर करने के लिए विधायक मसराम ने एसटी महामंडल के अधिकारियों, सांड शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित स्कूलों के प्रचानाध्यापकों की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित कर बस फेरियों का उचित नियोजन करने के निर्देश दिए, उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक समय सारिणी के अनुसार बस सेवा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें स्कूल-कॉलेज आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व सभापति गिरिधर तितराम, पूर्व सरपंच राम लांजेवार, युवक कसोस अध्यक्ष प्रांजल धाबेकर, सादिक शेसा पूर्व सरपंच युवराज मरस्कोल्हे, सिराज पठाण उपस्थित थे।

परिवहन सेवा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

बस स्टैंड पर पहुंचे विधायक रामदास मसराम के सामने विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखी। उनकी परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने बस स्टैंड प्रमुख गेडाम से बस फेरियों की अनियमितता को लेकर जवाब मांगा।

इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों के सामने ही गड़चिरोली बस डिपो के वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया और उन्हें ग्रामीण विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बस सेवा में लापरवाही दूर कर विद्यार्थियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट