आलापल्ली वनमजदूर आंदोलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली में वनमजदूरों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, 13 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी

Alapalli Forest Workers Protest: गड़चिरोली के आलापल्ली में महाराष्ट्र काष्ठ भंडार के रोजंदारी वनमजदूरों को जून 2026 से वेतन नहीं मिलने का आरोप है। मजदूरों ने 13 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Forest Workers Salary: गड़चिरोली जिले के अतिदुर्गम क्षेत्र आलापल्ली स्थित महाराष्ट्र काष्ठ भंडार क्रमांक-1 में कार्यरत रोजंदारी वनमजदूरों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इंडियन सिक्योरिटी फोर्स, चंद्रपुर नामक ठेका एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे इन मजदूरों को जून 2026 से अब तक वेतन नहीं मिलने का आरोप है। इससे नाराज मजदूरों ने काम बंद करने का निर्णय लिया है।

मजदूरों ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा गडचिरोली जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कंकडालवार को लिखित ज्ञापन देकर तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। मजदूरों ने निवेदन में बताया कि, वह कार्यालय की सफाई, विभिन्न प्लॉटों की सफाई, वाहनों पर लोड दिखाने, फिल्डिंग के कार्य सहित अन्य शासकीय कामों में सहयोग करते हैं। इसके बावजूद जून 2026 से उन्हें वेतन नहीं मिला है।

EPF और स्वास्थ्य बीमा की भी मांग

वेतन नहीं मिलने के कारण परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है और दुकानदारों ने भी उधार देना बंद कर दिया है। मजदूरों ने इंडियन सिक्योरिटी फोर्स, चंद्रपुर द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने जून 2026 से बकाया पूरा वेतन तत्काल देने, हर महीने के पहले सप्ताह में नियमित वेतन देने तथा सभी मजदूरों का स्वास्थ्य बीमा (ESIC) कराने की मांग की है। इसके अलावा हर महीने EPF जमा करने तथा जिन मजदूरों का जनवरी 2025 से EPF जमा नहीं किया गया है, उसका बकाया तत्काल जमा करने की मांग भी की गई है।

आमरण अनशन की चेतावनी

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि, यदि दो-तीन दिनों के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह वनपरिक्षेत्र कार्यालय, महाराष्ट्र काष्ठ भंडार क्रमांक-1, आलापल्ली में आंदोलन करेंगे। निवेदन में 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से धरना आंदोलन शुरू करने की बात कही गई है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी भी दी गई है।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश