गडचिरोली गर्भवती महिला उफनती नदी (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

उफनती नदी-स्ट्रेचर पर गर्भवती महिला और खतरनाक सफर, कोईदूल गांव से फिर सामने आई पिछड़े भारत की तस्वीर

Gadchiroli Flooded River: गडचिरोली के एटापल्ली तहसील के कोईदूल गांव में पुल और पक्की सड़क नहीं होने से गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने उफनती नदी स्ट्रेचर पर पार कराकर अस्पताल पहुंचाया।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Pregnant Woman Crossed Flooded River: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक ओर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर एटापल्ली तहसील के दुर्गम कोईदूल गांव में एक गर्भवती महिला को पुल के अभाव में बाढ़ से उफनती नदी के तेज बहाव के बीच स्ट्रेचर पर डालकर जान हथेली पर रखकर नदी पार करने की नौबत आई। इस घटना ने क्षेत्र की बदहाल सड़क एवं पुल व्यवस्था की पोल खोल दी है। बारिश के दिनों में मरीजों को इस तरह जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ी, लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की कथित उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बार-बार समस्या सामने आने के बावजूद सड़क और पुल का स्थायी समाधान नहीं होने से नागरिकों में असंतोष उफान पर है। जिले की एटापल्ली तहसील अंतर्गत आनेवाले कोईंदूल गांव निवासी छाया सुरेश नैताम (26) को शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत थी। लेकिन गांव को जोड़नेवाली पक्की सड़क और नदी पर पुल नहीं होने के कारण बाढ़ के पानी के चलते एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी।

पुल के अभाव में ग्रामीणों ने उठाया स्ट्रेचर

आखिरकार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने छाया नैताम को स्ट्रेचर पर लिटाया और जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार किया। इस - दौरान स्वास्थ्य सेविका भी उनके साथ मौजूद थी। नदी पार कराने के बाद छाया नैताम को कसनसूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए एटापल्ली होते हुए हेडरी स्थित अस्पताल में रेफर किए जाने की जानकारी तहसील स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

2 महीने में दूसरी घटना

कोईदूल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 20 जुलाई 2026 को पुष्पा सुनील परसा नामक गर्भवती महिला को सड़क के अभाव में करीब डेढ़ किलोमीटर तक स्ट्रेचर से एंबुलेंस तक पहुंचाना पड़ा था। उस घटना के बाद भी सड़क और पुल की समस्या जस की तस बनी रही। अब उसी गांव की दूसरी गर्भवती महिला को बाढ़ के बीच स्ट्रेचर पर ले जाने की नौबत आई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि, पिछली घटना से प्रशासन ने आखिर क्या सबक लिया ?

गडचिरोली जिला परिषद जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप शिंदे ने कहा कि उपचार किया गया भौगोलिक कठिनाइयों और बाढ़ की स्थिति के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने बिना किसी देरी के तत्परता से संपर्क, समन्वय और उपचार प्रक्रिया पूरी की। प्रसूता की स्थिति स्थिर बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक चिकित्सकीय कदम उठाए गए हैं।

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...