आचार्य प्रमोद कृष्णम और संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

कांग्रेस और संजय राउत के मंसूबे एक, राहुल गांधी के राहू ने ठाकरे गुट की उड़ाई धज्जियां, आचार्य प्रमोद के बयान से मचा बवाल

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट और कांग्रेस के बीच संबंध काफी घने नजर आते है, जिसके कारण अब दोनों की विचारधारा भी एक होती नजर आ रही है। इस पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनके मंसूबों का खुलासा किया।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत महाराष्ट्र के सामना मुखपत्र के संपादक भी है और वे अक्सर संपादकीय लिखकर राज्य की सियासत में हंगामा मचा देते है। संजय राउत के संपादकीय ने अब पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी ध्यान खींच लिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि एक वक्त जो सपना एक वक्त मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था, वही सपना अब राहुल गांधी देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग एक और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में आए संजय राउत के एक लेख के बाद प्रमोद कृष्णम की यह टिप्पणी सामने आई है। संजय राउत ने अपने एक लेख में केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर भारत को हिंदू-पाकिस्तान में बांटने का आरोप लगाया था। संजय राउत ने अपने संपादकीय लेख में लिखा था कि जिस सिद्धांत पर जिन्ना ने पाकिस्तान को बनाया, अब बीजेपी उसी सिद्धांत पर चलकर हिंदू-मुस्लिम में खाई बना रही है। साथ ही बीजेपी एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र को हिंदू-पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी के साथ रह-रहकर उद्धव ठाकरे

संजय राउत की इस टिप्पणी पर जब आचार्य प्रमोद कृष्णम से सवाल किया गया तो उन्होंने उल्टा संजय राउत पर ही पलटवार कर दिया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने संजय राउत पर एक और पाकिस्तान बनाने की कोशिशों करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने संजय राउत के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा जिस तरह 1947 में भारत को तोड़ने का एक ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था। उसी तरह का एक ख्वाब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस के राहुल गांधी के साथ रह-रहकर राहुल गांधी का जो राहू है, वो उद्धव ठाकरे के परिवार सहित पार्टी पर आ गया है।

संजय राउत दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं - आचार्य

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा संजय राउत राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि भारत की जनता उनके मंसूबों को जान गई है और उन्हें अब कभी समर्थन नहीं करेगी। इसलिए वह चाहते हैं कि एक और पाकिस्तान बन जाए और इस पाकिस्तान का प्रधानमंत्री वह राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला