10 दिनों बाद भरी पहली उड़ान (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

10 दिनों बाद भरी पहली उड़ान, बंद की गई थी बेलोरा विमानतल की सेवा, शुक्रवार के लिए बुकिंग शुरू

Belora Airport: बेलोरा विमानतल से किन्ही तकनीकी कारणों से अमरावती मुंबई विमान सेवा कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। सितंबर से बेलोरा विमानतल से दोबार उडानें शुरू हो चुकी है।

आंचल लोखंडे

Amravati District: बेलोरा विमानतल से किन्ही तकनीकी कारणों से अमरावती मुंबई विमान सेवा कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। किंतु व्यापारियों सहित नागरिकों की मांग को देखते हुए यह विमान सेवा अब फिर से प्रारंभ की जा रही है। ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले शुरू हुई अमरावती-मुंबई उड़ान सेवा 21 अगस्त से बंद होने से यात्रियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था। वही एलायंस एयर के बेलोरा विमानतल ने दावा किया था कि सोमवार, 1 सितंबर से उड़ानें नियमित हो जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि 22, 25 और 27 अगस्त को उड़ानें रद्द होने के पीछे परिचालन संबंधी समस्याएं थीं।

अमरावती के यात्री मुंबई के लिए उड़ान सेवाओं से वंचित होने की स्थिति का सामना कर रहे थे। इससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़कने लगा था। 21 अगस्त से बंद अमरावती-मुंबई हवाई सेवा को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने से भी नागरिक नाराज थे। साथ ही इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि सप्ताह में तीन दिन चलने वाली उड़ान सेवा 1 सितंबर से नियमित रूप से शुरू हो जाएगी।

अमरावती और मुंबई के बीच उड़ानें संचालित

अमरावती और मुंबई के बीच उड़ानें संचालित करने वाली एलायंस एयर ने तकनीकि खराबी होने के कारण हवाई अड्डा प्राधिकरण को लिखित रूप से 21 अगस्त से 31 अगस्त तक अमरावती हवाई अड्डे से अपनी उड़ानें बंद करने की सूचना दी थी। यानी 21 अगस्त से 31 अगस्त तक एलायंस एयर की कोई भी उड़ान मुंबई से अमरावती या अमरावती से मुंबई नहीं आ पा रही थी। विगत 10 दिनं से सेवा बंद रहने के बाद सोमवार सितंबर से बेलोरा विमानतल से दोबार उडानें शुरू हो चुकी है। वही 5 सितंबर वे लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

सप्ताह में तीन दिन नियमित होंगी उड़ाने

एलायंस एयर के अमरावती विमानतल सूत्रों ने बताया कि परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण तीन उड़ानें रद्द करनी पड़ीं थी। अधिकारियों और यात्रियों को इसकी जानकारी भी दे दी गई थी। सूत्रों ने बताया कि 5 सितंबर से उड़ानें नियमित होंगी। अमरावती से आने-जाने वाली तीनों उड़ानों की बुकिंग भी सामान्य रूप से चल रही है।

21 तारीख से हवाई सेवा हुई थी बंद

अनेक वर्ष की प्रतिक्षा के बाद केद्र सरकार की उड़ान प्रादेशिक विमान योजना अंतर्गत बेलोरा विमानतल से शुरू हुई अमरावती-मुंबई उड़ान सेवा 21 अगस्त से बंद कर दी गई थी। वहीं 31 अगस्त तक अमरावती एयरपोर्ट से किसी भी विमान के उड़ान भरने का कोई संकेत नहीं रहने से विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड उड़ान भरने का कोई संकेत नहीं रहने से विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड था। मगर अब सोमवार से पहली उडान भरने के बाद नागरिकों को दिलासा मिला।

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन