

Highlights:
दिल्ली पुलिस के खिलाफ नेहा बोरा करेंगी कोर्ट का रुख
दिल्ली हाई कोर्ट में पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका
नोटिस में 10 हजार का पर्सनल बॉन्ड और शांति बनाए रखने की बात कहा है
Neha Bora Appeal In Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया है। पुलिस ने नोटिस में उनसे 10,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। बता दें कि फिलहाल दशहरा की छुट्टियों के कारण हाई कोर्ट बंद है और अब 26 अक्टूबर को खुलेगा।
बोरा की लीगल टीम ने कहा कि वे छुट्टियों के दौरान ही मामले की तत्काल सुनवाई की मांग कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली पुलिस ने 18 अक्टूबर को नेहा बोरा को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें 19 अक्टूबर को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था। नोटिस में उनसे कहा गया था कि वे अपने खिलाफ चल रही जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए एक जमानतदार के साथ 10,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरें।
नेहा बोरा ने कहा कि वे आज विशेष कार्यवाहक दंडाधिकारी को सूचित करेंगे कि वे बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं करेगी। SEM की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने नेहा बोरा को हिरासत में लिया था। और 17 अक्टूबर की सुबह नेहा बोरा को पुलिस ने रिहा कर दिया था। 16 अक्टूबर की शाम उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया था।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, उस समय नेहा बोरा को जरूरी कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें छोड़ा गया। नेहा बोरा ने पुलिस की कार्रवाई पर की सवाल उठाए हैं। अब पुलिस के नोटिस के जवाब में नेहा बोरा कोर्ट का रुख कर रही हैं।
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी नेताओं के साथ नेहा बोरा लगातार सवाल उठा रही हैं। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। साथ ही बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर हिरासत में लिए गए सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की सोमवार दोपहर 2 बजे नए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी है। वकील रत्ना सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर निशाना भी साधा है। रत्ना सिंह ने उम्मीद जताई कि अब आगे कोई देरी नहीं होगी और न ही कार्यवाही में कोई रुकावट डालने की कोशिश की जाएगी।