Pic Source: ANI 
महाराष्ट्र

मुंबई के सांताक्रूज इलाके के होटल में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, दो झुलसे

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में रविवार दोपहर एक हादसा हो गया। सांताक्रूज इलाके (Santa Cruz) एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरी झुलस गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुटी है। 

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बातया कि मुंबई के सांताक्रूज़ इलाके में गैलेक्सी होटल (Galaxy Hotel) में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं।  मुंबई पुलिस ने हादसे में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।

आग कैसे लगी? खबर लिखने तक  इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द

ध्रुव राठी को कोर्ट से झटका, तीसरी बार वारंट जारी; अब भारत आए तो मुश्किल में फंस जाएंगे Dhruv Rathee

भारत-नेपाल संबंधों का नया अध्याय, बालेन शाह की मौजूदगी में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान; इन मुद्दों पर करेंगे सहयोग

गंगा किनारे गंदगी साफ कर रहीं विदेशी महिलाएं, वीडियो वायरल होने के बाद भारतीयों ने कहा- हम कब सुधरेंगे

कार्तिगई पूर्णिमा पर तिरुवन्नामलाई में गिरिवलम कब से कब तक? जानें महादीपम का समय; पथ पर तैयारी पूरी