देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

फडणवीस जाएंगे दिल्ली, अजित बनेंगे सीएम, पूर्व मंत्री की भविष्यवाणी होगी सच! महाराष्ट्र में मचेगा सियासी हड़कंप

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी तनाव जारी है। शिवसेना और एनसीपी में अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की होड़ जारी है। इस बीच पूर्व मंत्री की भविष्यवाणी से हंगामा मच गया है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद को लेकर बड़ा संघर्ष रहा है। इस बात को पूरा राज्य भलीभांति जानता है। राज्य में मुख्यमंत्री पद न मिलने से एकनाथ शिंदे और अजित पवार में भी काफी नाराजगी रही है। इस बीच एक पूर्व मंत्री की भविष्यवाणी सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है।

डेढ़ साल में देवेंद्र फडणवीस दिल्ली की राजनीति में चले जाएंगे और महाराष्ट्र की कमान उप मुख्यमंत्री एवं राकां नेता अजित पवार को मिल जाएगी। रविवार को ऐसी भविष्यवाणी करते हुए पूर्व मंत्री भास्कर पाटिल खतगावकर ने अजित पवार को भविष्य में सीएम बनने की अग्रिम बधाई दी।

अजित पवार बनेंगे मुख्यमंत्री

खतगांवकर ने कहा कि अजीतदादा, मैं जो कुछ कहता हूं वह सत्य है। मैंने अशोकराव चव्हाण से कहा था कि आप राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह बने। जब मैं केंद्र में मंत्री था, तो दिल्ली के सेंट्रल हॉल में हमेशा राजनीति पर चर्चा होती थी। आज भी ऐसा होता है, वहां मेरे दोस्तों ने मुझे बताया है कि अगले डेढ़ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली ले जाएंगे और उसके बाद राज्य का नेतृत्व मुख्यमंत्री के रूप में आपको सौंपा जाएगा। रविवार को नांदेड़ जिले के मुखेड़ तालुका अंतर्गत चव्हाण वाडी में उप मुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम के दौरान शेषराव चव्हाण और उनका परिवार राकां पार्टी में शामिल हुआ। समारोह में अजित की प्रशंसा करते हुए पूर्व मंत्री खतगांवकर ने कहा कि आपको राज्य में एक साहसी नेता के रूप में देखा जाता है।

काम करने का तरीका सकारात्मक

उन्होंने कहा मैंने शरद पवार, शंकरराव चव्हाण और सुधाकरराव नाइक जैसे मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में काम किया। लेकिन मैंने प्रशासन पर आपकी पकड़, विषय का आपका अध्ययन और दिन में अठारह घंटे काम करने की आपके जैसी शारीरिक क्षमता और ऊर्जा किसी में नहीं देखी है। आपके काम करने का तरीका बहुत सकारात्मक है।

इस भविष्यवाणी के सामने आने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट में मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे भी कतार में है। विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिनों बाद से राज्य में मंत्रियों की नाराजगी की खबरों ने आग पकड़ ली थी, जो आज भी बुझी नहीं है। भले ही महाराष्ट्र में मंत्रियों ने कहा है कि महायुति में सब कुछ ठीक चल रहा है। लेकिन, मुख्यमंत्री बनने की आस आज भी मंत्रियों में लगी हुई है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो