नाना पटोले और एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो) 
महाराष्ट्र

कांग्रेस का शासन 'कट', 'कमीशन' और भ्रष्टाचार पर आधारित, CM एकनाथ शिंदे का नाना पटोले पर पलटवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने को लेकर पलटवार किया। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। देश की जनता 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान हुए कई घोटालों से अवगत है।

शुभम सोनडवले

नागपुर. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने को लेकर पलटवार किया। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। देश की जनता 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान हुए कई घोटालों से अवगत है।

शिंदे ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हमने कोयला आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल, अगस्ता हेलीकॉप्टर खरीद आदि में घोटाले देखे हैं। कांग्रेस का शासन 'कट', 'कमीशन' और भ्रष्टाचार पर आधारित था।"

रवींद्र वायकर को क्लीन चिट

शिंदे कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले के उस कथित बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भ्रष्ट लोगों का नेता बताया था। पटोले का यह बयान कथित तौर पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद रवींद्र वायकर को जोगेश्वरी लक्जरी होटल मामले में क्लीन चिट दिए जाने के संबंध में आया है।

विधान परिषद में 9 सीट जीतेगी महायुति

एकनाथ शिंदे ने यह भी विश्वास जताया कि महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन जिसमें भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है) महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीट में से नौ पर जीत हासिल करेगी, जिसके लिए 12 जुलाई को चुनाव होने हैं।

क्या बोले नाना पटोले

रवींद्र वायकर के मामले पर बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा वायकर को क्लीन चिट देना भाजपा की वॉशिंग मशीन से एक और भ्रष्ट नेता के धुल जाने जैसा है। देश ने देखा है कि कैसे मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए राजनीति करती है। ऐसी एक घटना को माना जा सकता है, लेकिन ऐसे कई उदाहरण हैं। वायकर का मामला भी उनमें से एक है। नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं।

वायकर ने लोकसभा चुनाव से पहले जब अपना पाला बदला तभी यह साफ हो गया था कि उनकी फाइल बंद हो जाएगी। ऐसे में अब इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी और फाइल बंद कर दी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी