प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोर्स: एक्स/@mieknathshinde
महाराष्ट्र

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

Eknath Shinde PM Modi Meeting: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। राज्य में सूखा और विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में तनातनी के बीच यह मुलाकात हुई है।

आकाश मसने

Eknath Shinde Meets PM Modi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। महाराष्ट्र में सूखा और विधान परिषद चुनाव को लेकर महायुति में चल रही तनातनी के बाद यह मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

पुणे विधान परिषद सीट को लेकर महायुति में टेंशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के चुनाव को लेकर महायुति के सहयोगी दल शिवसेना और भाजपा के बीच खींचतान चल रही है। दोनों दलों ने इस सीट के लिए अपने-अपने उम्मीदवार घोषित किए है।

पीएम मोदी और शिंदे के बीच क्या हुई बात?

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में सूखे से निपटने के लिए केंद्र की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और पानी, चारे एवं फसल के नुकसान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि बैठक करीब एक घंटे तक चली।

पीएम मोदी से मुलाकात पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज मैंने नई दिल्ली में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

शिंदे ने मोदी को महात्मा ज्योतिबा फुले का चित्र भेंट किया

डिप्टी सीएम शिंदे ने पीएम मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे करने पर विशेष रूप से बधाई दी और उन्हें गुलदस्ता तथा महात्मा ज्योतिबा फुले का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने लिखा कि कि हमने राज्य में सूखे की गंभीर स्थिति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने पानी और चारे की उपलब्धता तथा सूखा राहत के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

पीएम मोदी ने दिया किसानों को सहायता करने का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि इस संकट का सामना कर रहे किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय टीमें जल्द ही राज्य का दौरा करेंगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किसानों को पर्याप्त सहायता और राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी