महाराष्ट्र में प्रशासनिक फेरबदल: 3 सीनियर IAS अफसरों के तबादले, संजय खंदारे को मिली वन विभाग की कमान

Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के तहत तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। संजय खंदारे, संजय यादव और वैष्णवी बी. को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Maharashtra IAS Transfer
महाराष्ट्र में IAS अफसरों के तबादलेप्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra IAS Transfer List: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय खंदारे, आईएएस अधिकारी संजय यादव और युवा आईएएस अधिकारी वैष्णवी बी. का नाम शामिल है।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

संजय खंदारे को वन विभाग का प्रभार

1996 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय खंदारे को वन विभाग का नया अपर मुख्य सचिव (ACS) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्हें पर्यटन विभाग से स्थानांतरित कर मंत्रालय में वन विभाग का कामकाज सौंपने का निर्णय लिया गया है। राज्य में पर्यावरण संरक्षण और वन नीतियों के क्रियान्वयन में खंदारे का अनुभव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Maharashtra IAS Transfer
संजय दत्त के भारत में शांति नहीं वाले बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस नेता नाना पटोले-वडेट्टीवार ने BJP को घेरा

संजय यादव बने पर्यटन विभाग के नए सचिव

वहीं दूसरी ओर 2009 बैच के आईएएस अधिकारी संजय यादव को पर्यटन विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। यादव इससे पहले मुंबई में 'समग्र शिक्षा अभियान' के राज्य परियोजना निदेशक के पद पर तैनात थे। अब वे राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और इससे जुड़ी नई नीतियों को लागू करने का जिम्मा संभालेंगे।

नागपुर मंडल को मिली नई अपर आयुक्त

इसके अलावा, 2019 बैच की युवा आईएएस अधिकारी वैष्णवी बी. का भी तबादला किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें नागपुर मंडल का नया अपर आयुक्त नियुक्त किया है। वे नागपुर क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय और विकास कार्यों की निगरानी करेंगी।

Maharashtra IAS Transfer
IAS Tukaram Mundhe: 21 साल की सर्विस में 24 बार तबादला! आखिर क्यों बार-बार होता है तुकाराम मुंढे का ट्रांसफर?

IAS अधिकारियों को जल्द नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, तीनों अधिकारियों का स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अधिकारियों को जल्द से जल्द अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी समय में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिहाज से इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com