धुले में पथराव (सौ. सोशल मीडिया ) 
धुले

Maharashtra: शिरपुर नगर परिषद जीत के बाद बवाल, पथराव से फैली सनसनी

Maharashtra Nikay Chunav Result: शिरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा की जीत के बाद निकली विजय रैली पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2–3 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

अपूर्वा नायक

Shirpur Nagar Parishad Election: शिरपुर नगर परिषद चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत के बाद जहां शहर में उत्साह का माहौल था, वहीं एक चौंकाने वाली घटना ने सनसनी फैला दी।

विजयी उम्मीदवारों की रैली शहर से गुजर रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने रैली पर जमकर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद शिरपुर शहर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। शिरपुर नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए अपना गढ़ बरकरार रखा।

इस जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों ने शहर में विजय रैली निकाली थी। रैली जब शिरपुर शहर के वाल्मीकि नगर इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक कुछ - असामाजिक तत्वों ने रैली की दिशा में पथराव शुरू कर दिया। यह पथराव किसने और किस उद्देश्य से किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

तत्काल की कार्रवाई

पथराव की सूचना मिलते ही शिरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल वाल्मीकि नगर परिसर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

विजय रैली पर हुए इस हमले से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। हालांकि पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे