धुले महानगरपालिका में अब डिजिटल सेवाएं प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
धुले

धुलेवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेंगे जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र; मनपा ने शुरू की डिजिटल सेवाएं

Dhule Civic Services Online: नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए ऑनलाइन सुविधाओं की शुरुआत की है। इन सेवाओं का पालकमंत्री जयकुमार रावल ने उद्घाटन और निरीक्षण कर सराहना की।

प्रमोद यादव

Birth Death Marriage Registration News: धुले जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन से लेकर नागरिक सुविधाओं तथा लोकसेवा अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली सेवाओं के लिए अब धुले शहर के नागरिकों को महानगरपालिका कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। धुले महानगरपालिका ने नागरिक सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए कई ऑनलाइन सुविधाओं की शुरुआत की है। स्वतंत्रता दिवस पर शुरू की गई इन सेवाओं का पालकमंत्री जयकुमार रावल ने उद्घाटन और निरीक्षण कर सराहना की।

पारदर्शी और तेज होगा मनपा का कामकाज

पालकमंत्री रावल ने कहा कि नागरिकों को सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। धुले मनपा ने तकनीक का उपयोग कर नागरिक सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

उन्होंने धुले मनपा को ‘ड’ वर्ग की महानगरपालिकाओं के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि अन्य स्थानीय निकाय भी इस मॉडल से सीख ले सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे कार्यालयों में भीड़ कम होने के साथ कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी।

कमांड सेंटर से होगी व्यवस्थाओं की निगरानी

महानगरपालिका आयुक्त नितीन कपाडणीस के मार्गदर्शन में महानगरपालिका में कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इस सेंटर के माध्यम से विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही ई-प्रणाली के जरिए आवक-जावक डाक व्यवस्था को भी डिजिटल किया गया है।

लोकसेवा अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों और सेवाओं के लिए ऑनलाइन नागरिक सुविधा केंद्र शुरू किया गया है। इसके अलावा आधुनिक विवाह पंजीयन कार्यालय भी शुरू किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इन ऑनलाइन सेवाओं के कामकाज का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया। इससे नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

मनपा भवन में स्थानीय संस्कृति की झलक

महानगरपालिका भवन और परिसर के सुशोभीकरण में ग्रामीण एवं आदिवासी संस्कृति को प्रमुखता दी गई है। इसके साथ ही धुले शहर और जिले के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों को भी परिसर की सजावट में स्थान दिया गया है।

पालकमंत्री जयकुमार रावल ने महानगरपालिका भवन और परिसर का निरीक्षण कर किए गए बदलावों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मनपा स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा हो, इसके लिए साइकिलों का वितरण भी किया गया।

ऑनलाइन सेवाओं को मिला ISO प्रमाणपत्र

धुले महानगरपालिका की विभिन्न ऑनलाइन सेवा प्रणालियों को ISO प्रमाणपत्र भी प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में पालकमंत्री जयकुमार रावल ने महापौर मायादेवी परदेशी और आयुक्त नितीन कपाडणीस को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

ISO प्रमाणपत्र मिलने से मनपा की डिजिटल सेवा व्यवस्था को औपचारिक गुणवत्ता मान्यता मिली है। मनपा प्रशासन का कहना है कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से नागरिकों को कम समय में सुविधाएं मिलेंगी और प्रशासनिक कामकाज अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनेगा।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा