धुले की गिरफ्त में लूटपाट के आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
धुले

Dhule News: धुले में बढ़ी लूटपाट की वारदातें, पुलिस ने दो लूटेरों को दबोचा

धुले में लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के बीच धुले पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) को सफलता हाथ लगी है। चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कई सामान बरामद किए है।

आकाश मसने

धुले: धुले में लूटपाट की बढ़ती घटनाओं के बीच धुले पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) को सफलता हाथ लगी है। चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा मोपेड और चाकू बरामद किया गया है।

इस वारदात को मुंबई-आगरा हाईवे पर 27 फरवरी को अंजाम दिया गया था। दो लुटेरों ने एक व्यक्ति को रोककर चाकू की धमकी दी और उसका रेडमी नोट 11 प्रो मोबाइल छीन लिया। लूट के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर श्रीराम पवार को पता चला कि दोनों आरोपी नागपुर-सूरत बायपास हाईवे के एक पुल के नीचे एक्टिवा मोपेड पर सवार हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव उर्फ भंडारा लक्ष्मण अरदले (20) और अभय अशोक झोटे (23) के रूप में हुई है। दोनों धुले शहर के निवासी हैं।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 309(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की एक्टिवा मोपेड और प्लास्टिक हत्थे वाला चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से की अपील

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने कहा कि "अपराधियों के खिलाफ हमारी त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। यदि किसी भी नागरिक के साथ ऐसी कोई घटना होती है तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

इस कार्रवाई को स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार, सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकृष्ण पारधी, शाम निकम पंकज खैरमोडे, धर्मेंद्र मोहीते, मुकेश वाघ, सुरेश भालेराव, शशिकांत देवरे, सुशिल शेंडे अमोल जाधव, राजीव गिते ने अंजाम दिया।

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया