राणी मुंडे निधन (सोर्सः सोशल मीडिया)
धुले

दो बच्चों को जन्म देकर दुनिया से विदा हुई वनरक्षक राणी; मां के बिना जिंदगी की जंग लड़ रहे जुड़वां मासूम

Rani Munde Death: महाराष्ट्र के धुले वन विभाग की महिला वनरक्षक राणी विष्णू मुंडे का जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दौरान निधन हो गया। गर्भावस्था में पीलिया से पीड़ित राणी का उपचार चल रहा था।

वाहिद काकर, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • धुले वन विभाग की महिला वनरक्षक राणी विष्णू मुंडे का जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दौरान निधन।

  • गर्भावस्था में पीलिया से पीड़ित थीं राणी, दोनों नवजातों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

  • वर्ष 2013 में दुर्गम मेवासी वन क्षेत्र से वनरक्षक के रूप में शुरू की थी सेवा।

  • बोरविहीर केंद्रीय रोपवाटिका में पौधों के संवर्धन और अतिक्रमण हटाने के अभियानों में निभाई अहम जिम्मेदारी।

Dhule Woman Forest Guard: एक तरफ दो नन्हे जीवन का दुनिया में आगमन और दूसरी तरफ उन्हें जन्म देने वाली मां की हमेशा के लिए विदाई! धुले वन विभाग की महिला वनरक्षक राणी विष्णू मुंडे (निवासी वंजारवाडी, जिला बीड) के परिवार पर यह दोहरी त्रासदी टूट पड़ी। गर्भावस्था के दौरान पीलिया से पीड़ित राणी का उपचार चल रहा था।

प्रसूति के दौरान निधन

इसी बीच उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन प्रसूति के दौरान उनका निधन हो गया। जन्म के साथ ही मां से बिछड़े दोनों नवजातों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। जिस मां ने नौ महीने तक उन्हें अपनी कोख में रखा, उसके बिना दोनों मासूम जिंदगी की पहली जंग लड़ रहे हैं। राणी के निधन से वन विभाग में शोक की लहर है।

दुर्गम जंगलों से रोपवाटिका तक निभाई जिम्मेदारी

राणी मुंडे ने वर्ष 2013 में धुले वनवृत्त के मेवासी वन विभाग के अतिदुर्गम क्षेत्र में वनरक्षक के रूप में सेवाएं शुरू की थीं। वर्ष 2015 में उनका तबादला धुले वन विभाग में हुआ। यहां बोरविहीर स्थित केंद्रीय रोपवाटिका में पौधों के संवर्धन और नियोजन की जिम्मेदारी उन्होंने कुशलता से निभाई। वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के विभिन्न अभियानों में अग्रिम मोर्चे पर रहकर काम किया। विभागीय खेल प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने कई खेलों में हिस्सा लेकर पुरस्कार हासिल किए।

संगठन में भी सक्रिय थीं राणी

राणी केवल विभागीय जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं थीं। फॉरेस्टर्स एंड फॉरेस्ट गार्ड एसोसिएशन की ठाणे शाखा के धुले वनवृत्त अंतर्गत धुले वन विभाग कार्यकारिणी में वे महिला उपाध्यक्ष थीं। सहकर्मियों के बीच सक्रियता और काम के प्रति समर्पण उनकी पहचान थी। उनके असमय निधन से विभाग ने अपनी एक कर्मठ महिला वनरक्षक खो दी है। इस दुखद घड़ी में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी परिवार के साथ खड़े हैं तथा हरसंभव मदद का भरोसा दे रहे हैं।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?