धुले पुलिस कार्रवाई, अवैध पशु ढुलाई( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
धुले

धुले में अवैध पशु ढुलाई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 वाहन जब्त; 27,500 रुपये जुर्माना भी वसूला

Dhule Illegal Cattle Transport: धुले पुलिस ने अवैध पशु ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वाहन जब्त किए। 5.80 लाख का माल पकड़ा और 27,500 रुपये जुर्माना वसूला।

अंकिता पटेल

Dhule Police Action: धुले तहसील पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भुलिया-चालिसगांव महामार्ग पर अवैध और अमानवीय तरीके से पशुओं की ढुलाई करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों को जब्त किया है।

इस कार्रवाई में करीब 5.80 लाख रुपए का मुद्देमाल पकड़ा गया, साथ ही 27,500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। खास बात यह रही कि एक वाहन पर राष्ट्रीय चिन्ह का गलत इस्तेमाल करने के मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है।

पूरे ऑपरेशन की शुरुआत तब हुई जब पुलिस निरीक्षक धनंजय पाटील को शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ वाहन बिना अनुमति के बैलों की क्रूर तरीके से ढुलाई कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय देवरे और एसडीपीओ संजय बांबले के मार्गदर्शन में टीम ने तुरंत एक्शन लिया। चांदे फाटा स्थित होटल सूर्यपुत्र के सामने जाल बिछाया गयाऔर फिर जो हुआ, उसने तस्करों की नींद उड़ा दी।

एक-एक कर फंसे 12 वाहन

शिरुड की और जा रहे संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच शुरू की गई, शुरुआत में चार वाहनों की तलाशी में ही पशुओं को ठूस-ठूंसकर भरे जाने का अमानवीय दृश्य सामने आया। इसके बाद पीछे आ रहे 8 और वाहनों की भी रोका गया, कुल 12 वाहनी से 8 पशुओं को मुक्त कराकर सुरक्षित गोशाला भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान एक वाहन पर राष्ट्रीय बोचचिन्ह का अवैध उपयोग पाया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय बोधचिन्ह गैरवापर प्रतिबंध अधिनियम 2005 के तहत अलग अपराध दर्ज किया है।

पशुओं की ढुलाई तस्करी के साथ 'सरकारी रौब दिखाने की कोशिश भी महंगी पड़ गई। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस निरीक्षक धनंजय पाटील के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृष्णा पाटील, हवालदार ललित खलगे, प्रकाश सोनवणे, मनोज शिरसाठ, विजय वायसे, संदीप गुरव, दीपक मोहिते और जयेश बाविस्कर की टीम ने अंजाम दिया।

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, इन पांच चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे अधिकारी; मॉक पोल की भी तैयारी