मवेशियों के अवैध परिवहन पर एलसीबी की बड़ी कार्रवाई, 40.50 लाख का माल जब्त अवैध पशु परिवहन का भंडाफोड़, 2 आरोपी
वाशिम में मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ एलसीबी ने 40.50 लाख रु. का माल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Washim News: वाशिम से मंगरुलपीर मार्ग पर वाशिम एलसीबी पुलिस ने मवेशियों का अवैध परिवहन करने वाले दो ट्रक को पकड़ा और ट्रक सहित 40 लाख 50 हजार रु. का माल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाशिम से मंगरुलपीर मार्ग पर कलंबा महाली ग्राम के निकट रविवार की सुबह तड़के स्थानीय अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप बनाकर दो संदिग्ध ट्रकों को रोका.
जांच के दौरान ट्रक क्र.एमएच04 एफयू5246 और ट्रक क्र. एमएच44440 में बेरहमी से रखे गए 30 गोवंश पाए गए. इन मवेशियों के लिए चारापानी की कोई व्यवस्था नहीं थी और वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात भी नहीं थे. पुलिस ने दोनों ट्रकों और मवेशियों सहित कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त कर लिया है.
इस मामले में आरोपी सैय्यद अफजल सैय्यद सालार 29 निवासी रशीदनगर, मंगरुलपीर और नाजोमोद्दीन निजामोद्दीन 42 निवासी चहलपुरा, मंगरुलपीर को हिरासत में लेकर वाशिम ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लता फड, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रदीप परदेशी, सहायक पुलिस निरीक्षक जगदीश बांगर, पुलिस उपनिरीक्षक शेखर भास्कर और उनकी टीम द्वारा की गई.
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: मां की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोपी की जमानत खारिज, अकोट कोर्ट का बड़ा फैसला
Akola News: अकोला पुलिस की सख्ती, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों का लाइसेंस होगा निलंबित
Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर
Akola News: अकोला महानगरपालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था संकट में, फिर जारी हुई निविदा
पुलिस निरीक्षक प्रदीप परदेशी ने कहा कि जिले में अवैध कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
