धुले में नाबालिग लड़कियों से जुड़े मामलों में गहन जांच के लिए विधायक ने SP को दिया ज्ञापन।
स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड और बाजारों के आसपास दामिनी टीमों की गश्त बढ़ाने की मांग।
देवपुर थाने में दर्ज मामलों के आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर साजिश का खुलासा करने पर जोर।
मना करने पर लड़कियों और परिवारों को धमकी मिलने तथा दहशत के माहौल का जिक्र।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई करने की अपील।
Dhule Love Jihad Allegations Avtion Demand: शहर में नाबालिग लड़कियों का लगातार पीछा करना, उन्हें पैसे का लालच देकर धर्मांतरण और शादी का दबाव बनाने जैसे मामले सामने आए हैं। इन ‘लव जिहाद’ मामलों की गंभीरता से गहन जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो और इन मामलों की जड़ों तक खोदकर साजिश का पर्दाफाश किया जाए।
यह मांग विधायक अनूप अग्रवाल ने की है। उन्होंने इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक विशाल सिंगुरी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में विधायक अनूप अग्रवाल ने कहा है कि धुले शहर की स्कूल-कॉलेज, प्राइवेट क्लासेस, बस स्टैंड और विभिन्न बाजारों में जाने वाली नाबालिग लड़कियों का लगातार पीछा कर उन्हें पैसे का लालच दिया जा रहा है। धर्मांतरण के साथ शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है और मना करने पर लड़कियों व उनके परिवारों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इन घटनाओं से शहर की लड़कियों और महिलाओं में दहशत का माहौल है। देवपुर पुलिस थाने में हाल ही में दो मामले दर्ज हुए हैं, लेकिन सिर्फ FIR दर्ज करके मामले पर पर्दा नहीं डाला जा सकता।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि ऐसी घटनाओं से अभिभावक अपनी नाबालिग बेटियों को स्कूल-कॉलेज भेजने से भी डरने लगे हैं। इससे शहर की शांति और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने मांग की कि स्कूल-कॉलेज, प्राइवेट क्लासेस, बस स्टैंड और बाजारों के आसपास दामिनी टीमों की लगातार गश्त बढ़ाई जाए। देवपुर थाने में दर्ज मामलों के आरोपियों की कड़ी पूछताछ कर ‘लव जिहाद’ जैसी साजिशों के पीछे कौन है, इसका खुलासा किया जाए।
विधायक अनूप अग्रवाल द्वारा यह भी मांग की बई की संबंधित आरोपियों पर सख्त से सख्त धाराएं लगाकर कानूनी कार्रवाई हो और असामाजिक तत्वों में डर पैदा हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन कानून के तहत हर संभव प्रयास करे,इस तरह की मांग विधायक अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक से की।