Dhule MCOCA Accused Arrest ( Source: Social Media ) 
धुले

धुले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार मकोका आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

Dhule Police Action: धुले में हिरे मेडिकल कॉलेज से फरार मकोका आरोपी गणेश सोनवणे को पुलिस ने 24 घंटे में मोहाडी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

अंकिता पटेल

Dhule MCOCA Accused Arrest: धुले दिनदहाड़े हिरे मेडिकल कॉलेज से मकोका के आरोपी के फरार होने से मची किरकिरी पर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही 'डैमेज कंट्रोल' कर लिया है। फरार बंदी गणेश अर्जुन सोनवणे को मोहाडी रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया गया। वहीं, ड्यूटी में ढिलाई बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिराते हुए एसपी श्रीकांत धिवरे ने तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

मोहाडी थाने में दर्ज हत्या (धारा 302) के मामले का आरोपी सोनवणे वर्ष 2020 से न्यायिक हिरासत में था। बुधवार दोपहर इलाज के लिए उसे हिरे मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर उसने पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। तुरंत एक्शन और पुलिसकर्मियों पर गाज घटना सामने आते ही पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

शुरुआती जांच में बंदोबस्त पर तैनात दो अंमलदारों की लापरवाही स्पष्ट हुई। एसपी धिवरे ने बिना समय गंवाए दोनों पुलिसकर्मियों की सस्पेंड कर दिया। "नजरों के सामने से आरोपी का निकल जाना" एक बड़ी चूक माना गया है।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। आरोपी की तलाश में स्थानीय अपराध शाखा को लगाया गया था। पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों के सहारे घेराबंदी की।

LCB ने बिछाया जाल

आरोपी मोहाडी रेलवे स्टेशन के इलाके में भागने की फिराक में था, तभी टीम ने उसे दबोच लिया। इस सफल कार्रवाई में पीएसआई चेतन मुंडे, हवालदार आरिफ पठान, राहुल सानप, पवन गवली, दिनेश परदेशी और देवेंद्र ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई, तेज कार्रवाई और सख्त संदेश ने साफ कर दिया है कि धुले पुलिस अब 'ड्यूटी में ढिलाई' को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

सुरक्षा में सेंध लगाने वाली और इसमे ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों, दोनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। आरोपी अब दोबारा पुलिस की गिरफ्त में है।

- धुले, पुलिस अधीक्षक (एसपी), श्रीकांत धिवरे

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां