Maharashtra Day Award: धुले स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर श्रीराम मोठाभाऊ पवार को महाराष्ट्र पुलिस के सर्वोच्च सम्मानों में से एक 'पुलिस महानिदेशक सम्मानचिन्ह' से नवाजा जाएगा। आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मुख्य शासकीय ध्वजारोहण समारोह में उन्हें यह पदक प्रदान किया गया। अपराधियों के बीच अपने खौफ' और सख्त कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध पवार ने धुले पुलिस को नई पहचान दिलाई है।
स्थानीय अपराध शाखा जैसे चुनौतीपूर्ण विभाग में काम करते हुए पवार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं- अपने 02 साल के कार्यकाल में उन्होंने कई जटिल हत्या, डकैती और चोरी के मामलों का खुलासा किया। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे के मार्गदर्शन में उन्होंने धुले जिले में अपराधियों पर मजबूत पकड़ बनाई। अपनी टीम को साथ लेकर चलने की शैली ने अपराध शाखा को एक बेहद प्रभावी यूनिट में बदल दिया है।
राजा के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए इस सम्मान की घोषणा की गई है, इंस्पेक्टर रैंक में उत्तर महाराष्ट्र से पवार एकमात्र अधिकारी है। जिन्हें इस वर्ष यह गौरव प्राप्त हुआ है। यह पदक उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अपराध नियंत्रण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-मालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
अपराधियों के लिए जहां पवार एक कड़क अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं अपने सहयोनियों के बीच दें एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग सहित विभिन्न सामाजिक स्तरों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस पदक के साथ ही अपराधियों के 'खाते में एक और बड़ी टेशन दर्ज हो गई है।