धुले नकली शराब( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
धुले

Dhule में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई; आधी रात को छापा

Dhule LCB Raid: धुले में नकली जहरीली शराब बनाने का बड़ा खेल उजागर हुआ है। LCB ने आधी रात छापा मारकर अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां ब्रांडेड बोतलों में जानलेवा शराब तैयार की जा रही थी।

अंकिता पटेल

Dhule Fake Liquor Factory: धुले शहर में ब्रांडेड शराब के नाम पर जहरीली नकली शराब बनाने का बड़ा खेल चल रहा था, जिसे स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने फिल्मी अंदाज में आधी रात छापा मारकर खत्म कर दिया।

पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार की टीम ने अंबिका नगर इलाके में एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां पर जानलेवा शराब तैयार की जा रही थी।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि सहजीवन नगर निवासी रविंद्र रमेश महाजन (27) अंबिका नगर स्थित चंडीका होटल के पीछे एक टीनशेड में अपने साथी के साथ नकली शराब बना रहा है।

सूचना मिलते ही II श्रीराम पवार के नेतृत्व में टीम ने देर रात छापा मारा और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। छापे के दौरान पुलिस को स्पिरिट और केमिकल का जखीरा मिला, जिसे ब्रांडेड बोतलों में भरकर बाजार में सप्लाई करने की तैयारी

थी।

पुलिस ने मौके से 1152 भरी बोतलें, 650 खाली बोतलें और 200 लीटर स्पिरिट बरामद किया। मौके से 9000 नकली स्टिकर, 1100 छोटे-बड़े ढक्कन, 500 लीटर की टंकी और एक अल्कोहलमीटर जब्त किया गया।

मानव जीवन के लिए खतरा

जब्त किए गए माल की कुल कीमत 1,43,290 रुपए आंकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह शराब सीधे तौर पर मानव जीवन के लिए खतरनाक थी। स्पिरिट और अमानक केमिकल का यह मिश्रण जानलेवा साबित ही सकता था।

अगर यह स्टॉक बाजार में पहुंच जाता, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। इस मामले में चालीसगांव रोड पुलिस स्टेशन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और महाराष्ट्र दारूबंदी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि इस गोरख धंधे की भनक स्थानीय चाळीसगांव रोड पुलिस को क्यों नहीं लगी।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान