डिजाइन इमेज 
धाराशिव

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल

Tulja Bhavani Temple Land Scam: महाराष्ट्र के तुलजा भवानी मंदिर की हजारों एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब हो गई है। भ्रष्ट अधिकारियों और भू-माफियाओं के बड़े खेल में सरकार ने जांच का आदेश दिया।

अमन मौर्या

Maharashtra Temple Land Controversy: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित प्रसिद्ध मां तुलजा भवानी मंदिर की लगभग 4,121 एकड़ जमीन सरकारी रिकॉर्ड से गायब होने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर संघ के आरोपों के अनुसार, निजाम शासन के दौरान यह विशाल भूमि देवी के नाम पर इनाम के रूप में दी गई थी, जिसकी कानूनी तौर पर खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक थी। इसके बावजूद, कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और भू-माफियाओं की मिलीभगत से सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर इसे अवैध रूप से निजी लोगों के नाम ट्रांसफर कर दिया गया।

मंदिर संघ के अध्यक्ष सुनील घनवत की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के राजस्व मंत्री ने धाराशिव के जिला कलेक्टर को इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह कथित भूमि घोटाला न केवल धार्मिक संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता को भी कटघरे में लाता है।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई