धाराशिव जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
धाराशिव

धाराशिव ZP चुनाव रिजल्ट: भाजपा-शिवसेना का महा-धमाका, शरद पवार गुट का सूपड़ा साफ; जानें किसे मिली कितनी सीटें!

Dharashiv Zilla Parishad Election Result: धाराशिव जिला परिषद चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने शानदार जीत दर्ज की है। कुल 55 सीटों में से भाजपा 18 और शिंदे सेना 15 सीटें जीतकर सबसे आगे रहे हैं।

आकाश मसने

BJP-Shiv Sena Won Dharashiv ZP Election: महाराष्ट्र की राजनीति में 'मिनी विधानसभा' के तौर पर देखे जा रहे 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावी नतीजों ने राज्य की सियासी दिशा स्पष्ट कर दी है। धाराशिव जिले में सत्तारूढ़ महायुति, विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए बड़ी जीत हासिल की है।

धाराशिव जिला परिषद की कुल 55 सीटों के लिए हुए कड़े मुकाबले के आधिकारिक आंकड़े सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों के साथ जिले में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 15 सीटों पर कब्जा जमाया है।

धाराशिव में एमवीए की करारी हार

दूसरी ओर, विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) को इस चुनाव में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को केवल 8 सीटें ही मिल सकीं, जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का खाता भी नहीं खुल सका और उसे शून्य सीटों पर संतोष करना पड़ा। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। अन्य दलों की बात करें तो कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीयों ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है और समाजवादी पार्टी के खाते में 1 सीट आई है।

कई बड़े चेहरों की साख दांव पर

धाराशिव के इस चुनाव में कई बड़े राजनीतिक चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। इसमें सबसे प्रमुख जीत आकांक्षा चौगुले की रही, जो शिवसेना के पूर्व विधायक ज्ञानराज चौगुले की बेटी हैं। आकांक्षा ने आलूर पंचायत समिति गण से 3925 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें उमरगा पंचायत समिति के सभापति पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पालक मंत्री प्रताप सरनाईक ने चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार किया था।

धाराशिव जिले की राजनीति के अन्य दिग्गजों, जैसे भाजपा विधायक राणा जगजितसिंह पाटील, ठाकरे गुट के सांसद ओमराजे निंबाळकर और पूर्व मंत्री तानाजी सावंत ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। जवळा निर्वाचन क्षेत्र से तानाजी सावंत के भतीजे धनंजय सावंत और तेर जिला परिषद क्षेत्र से राणा जगजितसिंह पाटील की पत्नी अर्चना पाटील चुनावी रण में थीं, जिससे यह मुकाबला बेहद व्यक्तिगत और प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था।

चुनाव का पूरा गणित

धाराशिव सहित कुल 12 जिलों में जिला परिषद की 731 और पंचायत समितियों की 1462 सीटों के लिए शनिवार, 7 फरवरी को मतदान हुआ था। इस चुनाव प्रक्रिया में कुल 7,438 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि, मुख्य परिणामों से पहले ही राज्य भर में महायुति के 25 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, जिससे गठबंधन को शुरुआती बढ़त मिल गई थी। धाराशिव के ये नतीजे बताते हैं कि ग्रामीण मतदाताओं का झुकाव फिलहाल महायुति के विकास कार्यों की ओर अधिक है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में